सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स पाने की ऐसी भूख लोगों को अंधा बना रही है कि वे अपनी और अपनों की जान को भी दांव पर लगाने से पीछे नहीं हट रहे। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है, जिसमें एक शख्स ने रील बनाने के लिए एक छोटे बच्चे की जान को जोखिम में डाल दिया।
क्या है घटना का सच? वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा बालकनी की मुंडेर पर खड़ा है और उसके हाथ में तिरंगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि नीचे खड़ा एक व्यक्ति दोनों हाथ फैलाकर बच्चे को छलांग लगाने का इशारा कर रहा है। कुछ पल के इंतजार के बाद बच्चा अचानक ऊंचाई से नीचे कूद जाता है, जिसे नीचे खड़ा युवक कैच कर लेता है।
वीडियो पर मचा बवाल घटना के दौरान बच्चा सुरक्षित है और दोनों खुश भी दिख रहे हैं, लेकिन इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है। लोगों का कहना है कि वायरल होने का यह कीड़ा लोगों को दिवालिया बना रहा है, जहाँ इंसान अपने ही बच्चे की सुरक्षा को ताक पर रख रहा है।
क्या हो सकता था परिणाम? वीडियो देखकर लोगों की सांसें थम गईं। कई यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बच्चा फिसल जाता या नीचे खड़ा व्यक्ति उसे पकड़ने से चूक जाता, तो यह एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। लोगों ने यह भी चिंता जताई कि इस हरकत को देखकर बच्चा इसे खेल समझ सकता है और भविष्य में अकेले में ऐसी जानलेवा कोशिश कर सकता है।
सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है कि आखिरकार कब तक रील के नाम पर ऐसी खतरनाक हरकतों को बर्दाश्त किया जाएगा। यूजर्स ने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेने और ऐसी वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया एक ऐसी बीमारी बन गई है जो मासूमों की जान ले सकती है।
आज के समय वायरल होने का ऐसा चस्का लगा है कि इंसान इसके लिए हर कुछ दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहा है. अब इस माणस को ही देख लो बेटे को बालकनी से कूदा कर वायरल होने की पिपासा को कैसे शांत कर रहा है. pic.twitter.com/XKkmE1bdy0
— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) June 19, 2026
India’s Got Latent : स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट को किया सरेआम रोस्ट, फिल्म और कान्स पर कसा तंज
फर्नीचर स्टोर बना आरामगाह ? वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर नई बहस
दोस्ती में दरार या पब्लिसिटी स्टंट? एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग
दिल्ली बना ड्रग्स का ट्रांजिट हब : IGI एयरपोर्ट पर दो महीने में 111 किलो मादक पदार्थ जब्त
नहीं रहे भाकपा माले के दिग्गज नेता जमुनाजी , तेजस्वी यादव ने दी अंतिम विदाई
महानंदा का रौद्र रूप: ठाकुरगंज का खरना श्मशान घाट जलमग्न, अंतिम संस्कार पर संकट
सहरसा एयरपोर्ट का रास्ता साफ: 35 करोड़ की लागत से 15 महीने में बदलेगी कोसी की तस्वीर
अमेरिका के डेलावेयर राज्य का बड़ा सम्मान: 21 जून 2026 होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
यह मुर्गा है या कोई बास्केटबॉल प्लेयर? इंटरनेट पर वायरल हुआ विशालकाय चिकन!
NEET री-एग्जाम: यूपी में चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा, सोशल मीडिया से लेकर साइबर कैफे तक पुलिस की पैनी नजर