बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी और अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) की जान को खतरा बताया है। शुक्रवार रात तेज प्रताप ने सचिवालय थाने पहुंचकर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई।
आकाश यादव समेत 7 लोगों पर साजिश का आरोप तेज प्रताप यादव ने आरजेडी छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव और 7 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी लोग मिलकर उनकी और उनके पिता की हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है और इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
शिष्य पर बरसे तेज प्रताप आकाश यादव पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने कभी आकाश को बढ़ावा दिया और अपना शिष्य माना था। उन्होंने कहा, हमने सोचा था कि वह गरीब परिवार से है, इसलिए उसका हौसला बढ़ाया। लेकिन यह कैसा शिष्य है जो गुरु के ही खिलाफ हो गया? वे लोग अब बहुत निचले स्तर पर उतर आए हैं।
विवादों का केंद्र बना निजी मामला यह विवाद तब गहराया जब आकाश यादव ने तेज प्रताप पर अपनी भतीजी से मिलने के लिए जबरन उनके फ्लैट पर आने का आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन पर क्या बोले? आकाश यादव की ओर से लगाए गए धमकी के आरोपों पर तेज प्रताप ने सफाई दी। उन्होंने कहा, मैं लॉरेंस बिश्नोई को नहीं जानता। मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मेरे कहने पर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी, यह पूरी तरह झूठ है। संभव है कि उन्हीं के किसी करीबी ने पैसे देकर यह फोन करवाया हो।
तेज प्रताप ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि जल्द ही सब साफ हो जाएगा और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
#WATCH | Patna, Bihar | JJD President Tej Pratap Yadav files a complaint at the Secretariat police station against former President of RJD Student Wing, Akash Yadav, and seven others accussing them of plotting his murder. pic.twitter.com/ppebFw8Y5q
— ANI (@ANI) June 19, 2026
फ्रिज की सफाई में बरती गई एक लापरवाही, महिला को लगा जोरदार बिजली का झटका
इंग्लैंड में भीषण रेल हादसा: बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 50 से अधिक घायल
महुआ मोइत्रा का मोदी सरकार को थैंक यू , सियासी गलियारों में मची हलचल; क्या टीएमसी में शुरू हो गई बड़ी बगावत?
यूएन में मचा बवाल: इजरायली राजदूत ने महिला अधिकारी को सरेआम कहा- आप चुप रहिए
क्या VFX के बिना मुमकिन था अप्पू राजा का जादू? 1989 में कमल हासन ने कैसे दी थी सिनेमा को चुनौती!
टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
6-8 महीने मुफ्त में काम करो: पुणे के इंटरव्यू में मिली हैरान करने वाली शर्त, वायरल हुई पोस्ट
लाखों का डिजिटल बोर्ड बना शो-पीस , स्टेशन पर कोच खोजने के लिए भटक रहे मुसाफिर
दोहा डायमंड लीग: वापसी के बाद नीरज चोपड़ा के हाथ निराशा, चौथे स्थान पर रहकर चूके पदक
IND vs AFG: प्लेइंग 11 से केएल राहुल की छुट्टी, भड़के फैंस ने शुभमन गिल पर लगाए पक्षपात के आरोप!