संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में शुक्रवार को कूटनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ती दिखीं। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और बच्चों पर इसके असर को लेकर बुलाई गई एक बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब इजरायल के राजदूत डैनी डैनन और यूएन की वरिष्ठ अधिकारी वैनेसा फ्रेजियर आपस में भिड़ गए।
इस्तीफे की मांग और तीखा विवाद विवाद की शुरुआत तब हुई जब डैनी डैनन ने संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी प्रमिला पैटन के इस्तीफे की मांग कर डाली। डैनन यूएन की उस हालिया रिपोर्ट से खासे नाराज थे, जिसमें पहली बार इजरायल को बच्चों से जुड़े संघर्ष उल्लंघनों की ब्लैकलिस्ट में शामिल किया गया है। डैनन ने इस रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण करार देते हुए इसे इजरायल के खिलाफ एजेंडा बताया।
सवालों के बीच आप चुप रहिए का फरमान जब डैनन ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस पर इजरायल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, तो यूएन की प्रतिनिधि वैनेसा फ्रेजियर ने बीच में हस्तक्षेप किया। फ्रेजियर ने डैनन को टोका और व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी रिपोर्ट पूरी तरह से सत्यापित तथ्यों और सबूतों पर आधारित है।
इस पर डैनन आपा खो बैठे और भरी सभा में चिल्लाते हुए बोले, हम एक सदस्य देश हैं और आप यूएन के लिए काम करती हैं, अब आप चुप रहेंगी। आप चुप रहिए... आप और आपकी यह शर्मनाक रिपोर्ट।
क्या है शर्म की सूची का पूरा मामला? यह विवाद उस रिपोर्ट पर केंद्रित है जिसे आमतौर पर शर्म की सूची कहा जाता है। माल्टा की पूर्व यूएन राजदूत वैनेसा फ्रेजियर द्वारा प्रस्तुत इस रिपोर्ट ने इजरायली खेमे में हलचल मचा दी है। इसमें चेतावनी दी गई है कि बच्चों के खिलाफ हो रहे उल्लंघनों के चलते इजरायली सेटलर्स को भी वैश्विक ब्लैकलिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
हमास का नाम भी शामिल रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना को पहले ही संघर्ष के दौरान बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन के आधार पर ब्लैकलिस्ट में डाला जा चुका है। हालांकि, इस सूची में इजरायल के साथ-साथ हमास का नाम भी शामिल है, लेकिन रिपोर्ट में फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर विशेष चिंता जताई गई है, जिसे लेकर इजरायल लगातार मुखर होकर अपना विरोध दर्ज करा रहा है।
Danny Danon, Israel’s so-called ambassador to the UN, doesn’t defend his regime with facts. When the United Nations added Israel’s army to its blacklist for conflict-related sexual violence alongside ISIS, this arrogant thug shouted “YOU WILL BE QUIET NOW!” at UN staff and… pic.twitter.com/zxp1dmsnqR
— Abilio (@ilbannay) June 19, 2026
200 वर्षों की जागृत शक्ति: कदई धार से प्रकट हुईं मां सुपौली भगवती, पूरी करती हैं हर मुराद
कतर का गिफ्ट और ट्रंप का उड़ता हुआ व्हाइट हाउस : क्या है VC-25B Bridge का पूरा सच?
सहरसा में बरसे खुशियां : किसानों के लिए वरदान बनी बारिश, लेकिन शहर में सुविधाओं के नाम पर डूबी व्यवस्था
20 जून: भारतीय क्रिकेट का वह जादुई दिन, जिसने दिए तीन महान कप्तान और 100 टेस्ट वाले दिग्गज
अररिया-ठाकुरगंज रेलखंड की दुर्दशा: मात्र एक ट्रेन से ढोये जा रहे हजारों यात्री, अतिरिक्त परिचालन की मांग तेज
कतर का आलीशान तोहफा: ट्रंप के नए उड़ते हुए व्हाइट हाउस का सच और सस्पेंस
कुत्ते वफादार नहीं होते : संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा प्रहार
ढाका में गूंजे जय श्री राम के नारे: बांग्लादेशी हिंदुओं का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन
मधेपुरा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 24 घंटे में 20 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त
कुत्ते झुंड में भौंकते हैं, टाइगर अकेले शिकार करता है: शिंदे का उद्धव पर तीखा प्रहार