सोशल मीडिया पर इन दिनों E20 पेट्रोल को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गाड़ी के फ्यूल टैंक के पास चींटियों का जमावड़ा इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण हो रहा है। अब भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने इस दावे की सच्चाई स्पष्ट कर दी है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? वीडियो में एक व्यक्ति कार का फ्यूल लिड खोलता है, जहां बड़ी संख्या में चींटियां दिखाई देती हैं। वीडियो में खास तौर पर E20 स्टिकर को फोकस किया गया है, ताकि लोग इसे इथेनॉल से जोड़कर देखें। हालांकि, इस वीडियो में कहीं भी पूरी कार नहीं दिखाई गई है, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर पहले ही सवाल उठ रहे थे।
BPCL ने खारिज किए दावे मामला तूल पकड़ने के बाद भारत पेट्रोलियम ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। कंपनी का कहना है कि E20 पेट्रोल और चींटियों के बीच किसी भी तरह के संबंध का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह वीडियो भ्रामक है और लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया है।
कैसे तैयार होता है इथेनॉल? कंपनी ने सफाई दी है कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला फ्यूल-ग्रेड इथेनॉल फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन प्रक्रिया से गुजरता है। इस दौरान इसमें मौजूद शुगर पूरी तरह खत्म हो जाती है। इसके अलावा, इथेनॉल में ऐसे विशिष्ट रसायन मिलाए जाते हैं जो कीड़ों और कीट-पतंगों को दूर रखते हैं।
पेट्रोल की महक ही रहती है प्रभावी BPCL के अनुसार, जब इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया जाता है, तो पेट्रोल की गंध ही प्रभावी रहती है और इथेनॉल की गंध महसूस नहीं होती। साथ ही, E20 पेट्रोल में सामान्य पेट्रोल की तुलना में फ्यूल वेपर (वाष्प) भी कम बनते हैं। कुल मिलाकर, इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो चींटियों को अपनी ओर आकर्षित करे।
वीडियो की सत्यता पर सस्पेंस भारत पेट्रोलियम ने स्पष्ट किया है कि चींटियों का जमावड़ा इथेनॉल के कारण नहीं होता। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वायरल हो रहा यह वीडियो असली है या AI तकनीक से तैयार किया गया है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे बिना प्रमाण वाले दावों पर भरोसा न करें।
BPCL has examined the claims circulating on social media regarding ants congregating around vehicle fuel filler caps and their alleged association with E20 petrol.
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) June 17, 2026
Fuel-grade ethanol used for petrol blending is produced through fermentation and distillation processes that… pic.twitter.com/1qED7xBBhe
ट्रंप की नसीहत पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति, लुला का दो-टूक जवाब: हमारे चुनाव से दूर रहें
G7 से लौटते ही सर्जियो गोर की अमित शाह से गुप्त मुलाकात, भारत-अमेरिका के बीच बदले समीकरण?
अचानक हुआ महाधमाका: तय समय से पहले ट्रंप और पेज़ेशकियन ने किए सीक्रेट साइन!
परिसीमन बिल का नया 50% फॉर्मूला : क्या NDA के इस दांव से बदल जाएगी देश की राजनीतिक तस्वीर?
एफआईएच प्रो हॉकी लीग: वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को धूल चटाकर भारत ने भरी हुंकार, मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास
मुंबई में ऐसा पहले कभी नहीं देखा... : भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को सड़कों पर सोने के लिए किया मजबूर
US-Iran समझौते से खुला होर्मुज : क्या अब सस्ती होगी आपकी जेब? जानें 10 बड़ी बातें
ईरान के लिए नरम हुए ट्रंप: मिसाइल रखने के अधिकार से लेकर नई डील तक, क्या है अमेरिका का नया दांव?
NEET UG 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अब बैंक डिटेल्स की जरूरत नहीं, NTA का बड़ा फैसला
दिल्ली-हरियाणा में नकली घी का बड़ा रैकेट बेनकाब: 6,500 लीटर मिलावटी स्टॉक जब्त