भारतीय रेलवे ने इंजीनियरिंग का एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है, जो न केवल मिजोरम को देश के मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ता है, बल्कि अपनी भव्यता से दुनिया को हैरान भी करता है। बैराबी-सैरांग रेल परियोजना पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है।
मिजोरम की राजधानी आइजोल को देश से जोड़ने वाली यह 51.38 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेल लाइन केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि एक अजूबा है। इस प्रोजेक्ट को बेहद जटिल भौगोलिक परिस्थितियों, घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच तैयार किया गया है।
इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण ब्रिज नंबर 144 है। इस पुल के पिलर की ऊंचाई 104 से 114 मीटर के बीच है। तुलना के लिए, दिल्ली की ऐतिहासिक कुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर है। यानी यह पुल कुतुब मीनार से भी करीब 42 मीटर तक ऊंचा है, जो इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है।
इस रेल मार्ग ने मिजोरम के नागरिकों के लिए यात्रा को आसान बना दिया है। पहले आइजोल से असम के सिलचर तक सड़क मार्ग से पहुँचने में 7 घंटे का समय लगता था, जो अब ट्रेन से मात्र 3 घंटे में सिमट गया है। इसी तरह, आइजोल से गुवाहाटी की यात्रा का समय 16 घंटे से घटकर 12 घंटे रह गया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह प्रोजेक्ट हिमालय की जटिल जियोलॉजी और गहरी घाटियों के बीच से गुजरा है। चूंकि यह क्षेत्र सिस्मिक जोन V (भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील) में आता है, इसलिए इस पूरे मार्ग को विशेष डिजाइनों के साथ सुरक्षित बनाया गया है।
इस पूरे रूट पर रेलवे ने कुल 130 से अधिक पुल बनाए हैं, जिनमें 55 बड़े और 87 छोटे पुल शामिल हैं। साथ ही, पहाड़ों को काटकर 12 किलोमीटर से अधिक लंबी 45 सुरंगें बनाई गई हैं। यह परियोजना न केवल पूर्वोत्तर की अर्थव्यवस्था को गति देगी, बल्कि इस क्षेत्र के सामाजिक और रणनीतिक विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगी।
With the Bairabi-Sairang railway project, #Mizoram has now been connected to the railway map, further strengthening connectivity across the Northeast.#12YearsOfNayaBharatNirman pic.twitter.com/IFPFjV4a3p
— PIB India (@PIB_India) June 16, 2026
मैदान पर होगा ट्रिपल धमाल : एक ही दिन में दिखेगा भारतीय क्रिकेट का जलवा, फैंस को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
ट्रेन में सोए यात्री की जेब पर महिला ने ऐसे किया हाथ साफ, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
FIH नेशंस कप: भारत का दबदबा, जापान को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
IND vs AFG: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा भारत, जानिए कब और कहां देख सकते हैं दूसरा वनडे
खान सर-रौशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग, BJP का पलटवार
अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें: 6 दिन में तीसरी बार CID के सामने पेशी, ममता के घर मैराथन मंथन से बढ़ी हलचल
ममता बनर्जी के लिए लाइफलाइन का ऑफर: बागी पूर्व सहयोगी ने थमाया मदद का हाथ
ऑपरेशन टाइगर की गूंज: संजय निरुपम का बड़ा दावा, 2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की पार्टी
मैदान पर बदतमीजी का मिला करारा जवाब: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रीलंकाई दिग्गज
NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन: भारत में 22 जून तक बंद रहेगा Telegram