कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसके प्रमुख मोहन भागवत पर सीधा हमला बोला है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने आरोप लगाया कि मोहन भागवत उनके द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्र का जवाब देने से बच रहे हैं।
संघ क्या है और पैसा कहां से आता है? प्रियांक खड़गे ने संघ की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा, अगर संघ सब कुछ खुले में कर रहा है, तो फिर रहस्य क्या है? मैं बस इतना पूछ रहा हूं कि आखिर संघ है क्या? इसका गठन कैसे हुआ और इसका फंडिंग सोर्स क्या है? इसका जवाब आज तक नहीं मिला है।
सुरक्षा पर टैक्सपेयर्स के पैसे का मुद्दा खड़गे ने एक और गंभीर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि यदि आरएसएस का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है, तो फिर मोहन भागवत सरकार से सुरक्षा कवर क्यों लेते हैं?
उन्होंने कहा, उन्हें जो सुरक्षा दी जा रही है, वह देश के टैक्सपेयर्स के पैसे से मिलती है। अगर वे निजी संस्था हैं, तो आम जनता के पैसे पर उन्हें सुरक्षा क्यों दी जा रही है? आखिर उन्हें ऐसा क्या खतरा है?
क्या था पत्र में? प्रियांक खड़गे ने हाल ही में मोहन भागवत को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने संघ से संवैधानिक आत्मनिरीक्षण की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया कि अपनी स्थापना की शताब्दी के अवसर पर संघ को खुद को पंजीकृत (Register) कराना चाहिए और अपनी गतिविधियों व वित्तीय लेन-देन का सार्वजनिक खुलासा करना चाहिए।
मोहन भागवत की चुप्पी दूसरी ओर, केरल के त्रिशूर में मीडिया से बात करते हुए मोहन भागवत ने इन आरोपों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। भागवत ने कहा कि संघ का काम किसी से छिपा नहीं है और वे जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं।
प्रियांक खड़गे का कहना है कि वे केवल एक गृह मंत्री के तौर पर आधिकारिक जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
#WATCH | Thrissur | Reacting to Karnataka Minister Priyank Kharge s statement, RSS Chief Mohan Bhagwat says, I don t need to respond. There are so many unregistered things going on, and we are not secretive. We are working in the open. We are calling people and telling them… pic.twitter.com/3zDXPJVZp4
— ANI (@ANI) June 16, 2026
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: सियासत गरमाई, साधु-संतों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
क्या MBA और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का दौर खत्म हो गया? CEA ने दी युवाओं को सख्त चेतावनी
मौत का LIVE वीडियो: 130 फीट से गिरने के बाद भी जिंदा थी मारिया, नर्स का खुलासा रुला देगा
नन्ही पायलट का जलवा: जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत कर जीता सबका दिल
NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन: भारत में 22 जून तक बंद रहेगा Telegram
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: आजादपुर मंडी जा रहे हैं? तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, पूरे एक महीने रहेगा जाम का झमेला
बागी रचना बनर्जी का दिल्ली दौरा: निशिकांत दुबे के साथ मुलाकात ने बढ़ाई ममता की बेचैनी
E20 फ्यूल से खराब हुआ इंजन तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? PIB ने दूर किया कन्फ्यूजन
खान सर-रौशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग, BJP का पलटवार
IND A vs AFG A: फाइनल की रेस में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, आज जीत जरूरी