अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है।
मामले की जांच के लिए लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन की तीन सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है। टीम ने जांच शुरू कर दी है और अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। एसआईटी मंगलवार को भी मंदिर परिसर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और गवाहों के बयान दर्ज करने का काम जारी रखेगी।
राम मंदिर के पवित्र परिसर में चोरी की खबरों पर देश के प्रमुख संतों ने चिंता जताई है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह आस्था का विषय है और इस पर चर्चा तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तुरंत एसआईटी बैठाने के फैसले का स्वागत किया है।
वहीं, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मंदिरों का प्रबंधन धर्म और शास्त्रों के ज्ञाताओं के हाथ में होना चाहिए। उन्होंने दान की राशि का उपयोग केवल धार्मिक और सामाजिक कार्यों में करने की वकालत की।
राम मंदिर ट्रस्ट के महंत कमल नयन दास ने इस विवाद पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, जिसकी साइकिल की औकात नहीं थी, आज उनकी बड़ी-बड़ी बिल्डिंग हैं। उन्होंने बिना नाम लिए इशारा किया कि जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त दंड मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की ईमानदारी पर भरोसा जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की।
अखिलेश यादव ने मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की हेराफेरी का दावा किया था, जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सिरे से खारिज किया है। राय का कहना है कि मंदिर का सारा लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी है।
इस पूरे घटनाक्रम पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी कटाक्ष करते हुए इसे पुराना भ्रष्टाचार बताया है। फिलहाल, सभी की नजरें एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन में चूक कहां हुई।
*#WATCH | Dehradun, Uttarakhand | Swami Chidanand Saraswati, President of Parmarth Niketan Ashram, says, There are many rumours regarding the offerings for the Lord Shri Ram Temple in Ayodhya, but I am happy that the Chief Minister of the state, Yogi Adityanath, has taken… pic.twitter.com/O9N4Xhif1c
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 16, 2026
NEET 2026: परीक्षा की शुचिता के लिए टेलीग्राम पर लगा डिजिटल ताला , 22 जून तक रहेगी पाबंदी
मैदान पर बदतमीजी का मिला करारा जवाब: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रीलंकाई दिग्गज
दिल्ली मेट्रो में बच्चे की मासूमियत ने जीता सबका दिल: जवान को सैल्यूट कर छुए पैर
आयुष्मान कार्ड: सूची में नाम नहीं है तो भी घबराएं नहीं, यूपी में शुरू हुआ विशेष अभियान
लखनऊ में क्या बदलेगी टीम इंडिया की रणनीति? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में बदलाव के संकेत
अब वो नकली बाल लगाते हैं : सुनीता आहूजा ने सरेआम खोल दी गोविंदा के लुक्स की पोल
वैभव सूर्यवंशी के दो रूप: कहीं दिखाया आक्रामक तेवर, तो कहीं सिखाया बड़ों का सम्मान
नीट री-एग्जाम की अभेद्य किलेबंदी: आसमान से सुरक्षा और टेलीग्राम पर ताला
विवाद के बीच भावुक पल: मैदान पर भिड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने किसके छुए पैर? वायरल हुआ वीडियो
# नीट के लिए Telegram पर ताला! नकल रोकने की कोशिश या करोड़ों यूजर्स की सजा?