नई दिल्ली: मंगलवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए राहत भरी रही। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को कुछ समय के लिए सुकून दिया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई।
तापमान में बढ़ोतरी की आहट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, यह राहत अस्थाई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार (17 जून) से तापमान में फिर से उछाल आएगा और पारा 39-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हवाओं की दिशा बदलेगी, गर्मी और बढ़ेगी मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार तक अधिकतक तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। गुरुवार से हवा की दिशा में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिम हवाओं की जगह उत्तर-पश्चिम की शुष्क हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ जाएगा।
वीकेंड पर फिर दिखेगी लू की मार आने वाला सप्ताहांत दिल्लीवासियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शनिवार तक न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो रात की गर्मी को और बढ़ाएगा। रविवार, 21 जून को लू जैसी स्थिति चरम पर रहने का अनुमान है, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
हालिया मौसम का मिजाज बता दें कि सोमवार को दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली थी। धूल भरी आंधी और गरज के साथ हुई भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण हुए इस बदलाव के बाद अब शहर फिर से भीषण गर्मी की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को बढ़ते तापमान के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
Light rain brings relief to Delhi-NCR as IMD forecasts rise in temperatures over coming days
— ANI Digital (@ani_digital) June 16, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/Zf3XkNKO12 #lightrain #Delhi #IMD #rain pic.twitter.com/fZjnnATH5n
लाखों सपनों पर प्रहार : राहुल गांधी ने जेन-Z को दी हुंकार, कोटा से शुरू होगा सरकार के खिलाफ छात्र संग्राम
ऋषभ पंत की गुपचुप हिमालय यात्रा: आदि कैलाश और ओम पर्वत पर झुकाया सिर
DRDO का ब्रह्मास्त्र : 1000 किमी दूर दुश्मन का काम तमाम करेगी नई LRLACM मिसाइल
नवी मुंबई का सियासी दंगल: निमंत्रण पत्र से मुख्यमंत्री का नाम गायब, भाजपा-शिवसेना में बढ़ा तनाव
क्या MBA और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का दौर खत्म हो गया? CEA ने दी युवाओं को सख्त चेतावनी
अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगा कफ सिरप , सरकार का बड़ा फैसला
क्लाइमेट चेंज के लिए पुरुषों को दोषी मान फंसी दीया मिर्जा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई
चीन के किंगहाई में भूकंप का तांडव: 6.3 की तीव्रता से दहला इलाका, एक की मौत
क्या वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देने के बाद मचा बवाल
मैदान पर होगा ट्रिपल धमाल : एक ही दिन में दिखेगा भारतीय क्रिकेट का जलवा, फैंस को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट