कोटा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं, विशेषकर जेन-Z को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे युवाओं के सपनों का हत्यारा करार दिया है।
सरकार की प्राथमिकता में युवा नहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन मोदी सरकार इस जिम्मेदारी से पूरी तरह विमुख है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, परीक्षा का कुप्रबंधन, रद्द हो चुकी भर्तियां और निजीकरण जैसे हथकंडों से सरकार हर दिन लाखों युवाओं के सपनों को कुचल रही है।
कोटा से फूटेगी छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने कोटा में 17 जून को होने वाले छात्र सम्मेलन को लेकर युवाओं को ललकारा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तो आवाज ऊंची करनी पड़ती है। राहुल ने छात्रों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज को संघर्ष-घोष में बदल दें ताकि इसे अनसुना करना नामुमकिन हो जाए।
परीक्षाओं की विफलता पर तीखे सवाल राहुल गांधी ने हाल ही में NEET-UG पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा, आज देश में मेहनत का फल नहीं, बल्कि सपने देखने की सजा मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, ये महज सिस्टम की विफलता नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से भविष्य पर किया गया प्रहार है।
रेलवे की अव्यवस्था पर सियासत इससे पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा कर भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की बदहाली का मुद्दा उठाया था। हालांकि, रेलवे ने खंडन करते हुए कहा कि वीडियो भ्रामक है। इसके जवाब में राहुल ने जोर दिया कि चुनाव के समय विशेष ट्रेन चलाने वाली सरकार छात्रों की भीड़ और घुटन को नजरअंदाज कर रही है, जो उनके बहरेपन का प्रमाण है।
राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा कांग्रेस ने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है। कोटा के बाद राहुल गांधी का यह अभियान प्रयागराज (10 जुलाई), पटना (11 जुलाई) और नई दिल्ली (14 जुलाई) तक चलेगा। इस मंच का उद्देश्य युवाओं को एकजुट करना और सरकार से परीक्षा घोटालों पर जवाबदेही मांगना है।
राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई केवल किसी दल की नहीं, बल्कि देश के भविष्य की है और वे इस संघर्ष में हर छात्र के साथ खड़े हैं।
*मेरे युवा और Gen Z साथियों,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 16, 2026
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती… pic.twitter.com/i3MFdx3uw9
ऑपरेशन टाइगर की गूंज: संजय निरुपम का बड़ा दावा, 2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की पार्टी
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: आज रात खत्म होगी ट्रांसफर प्रक्रिया, इंदौर मेट्रो की लागत में भारी उछाल
भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज: स्टार स्पोर्ट्स नहीं, यहां देखें श्रेयस अय्यर की कप्तानी का डेब्यू
रसोई में बम बनकर फटा प्रेशर कुकर: खाना बनाते समय महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
क्लाइमेट चेंज के लिए पुरुषों को दोषी मान फंसी दीया मिर्जा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई
अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी कोई भी सिरप, सरकार ने बदले नियम
अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगा कफ सिरप , सरकार का बड़ा फैसला
शोर की शिकायत पर पुलिस की बर्बरता: पालतू कुत्ते को मारी गोली, मालिक सदमे में
FIH नेशंस कप: भारत का दबदबा, जापान को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
चीन के किंघाई में भूकंप का जोरदार झटका, दहल उठा पश्चिमी इलाका