भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को दो टी20 मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में फैंस की निगाहें नए कप्तान श्रेयस अय्यर और 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कहां देखा जा सकता है?
स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, इस चैनल पर देखें मैच आमतौर पर टीम इंडिया के मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होते हैं, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ होने वाली यह सीरीज एक अपवाद है। इस बार आपको ये मैच स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेंगे।
सोनी स्पोर्ट्स 3 पर आप हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं, जबकि अंग्रेजी कमेंट्री के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स 1 पर ट्यून करना होगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग अगर आप मैच को मोबाइल या अपनी स्मार्ट टीवी पर लाइव स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Sony Liv ऐप का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद लेने के लिए आपके पास इसका सब्सक्रिप्शन (रिचार्ज प्लान) होना अनिवार्य है।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, तिलक वर्मा बने उपकप्तान इस सीरीज में श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टी20 टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
Presenting #TeamIndia s newest T20I captain 🇮🇳
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game 👏@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
महिला क्रिकेट की नई महारानी: किन 5 गेंदबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट?
IND vs AFG: लखनऊ में टीम इंडिया का विराट प्रदर्शन, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा
55 साल बाद बंगाल की खाड़ी में पाकिस्तान की सबमरीन! क्या भारत के लिए बड़ा खतरा है हैंगोर की वापसी?
पंचायत और गुल्लक बनाने वाली TVF का ये एक्टर है खास , बोले- इनका ऑफर मिले तो बिना सोचे कह दें हां
पीएम मोदी के लिए ट्रंप का सुरक्षा कवच : कहा- आप पर हमला, तो अमेरिका खड़ा होगा साथ
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक 14-पॉइंट शांति समझौता: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत
भारत ए की धमाकेदार जीत: अफगानिस्तान को 101 रनों से रौंदकर फाइनल में मारी एंट्री
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए घमासान, क्रॉस वोटिंग के साये में इंडिया और एनडीए
19 जून का इंतजार क्यों नहीं? ट्रंप और ईरान के बीच पहले ही हो गई ऐतिहासिक डिजिटल डील
16 महीने बाद शानदार वापसी, अब वर्ल्ड कप में किस्मत ने दिया दगा; स्ट्रेचर पर बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल