पेरिस: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई वर्षों से चला आ रहा तनाव अब खत्म होता नजर आ रहा है। पेरिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी सैन्य गतिरोध को समाप्त करना और क्षेत्र में शांति बहाल करना है।
फ्रांस की मध्यस्थता में बनी बात यह समझौता फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेजबानी में वर्साय के महल में एक रात्रिभोज के दौरान संपन्न हुआ। इस एमओयू के लागू होते ही 60 दिनों का युद्धविराम प्रभावी हो गया है, जिसके दौरान दोनों देश किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे।
होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल निर्यात को बड़ी राहत समझौते का सबसे अहम हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना है। ईरान के साथ हुई सहमति के तहत, जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके बदले में अमेरिका ईरान के खिलाफ लगी नौसैनिक नाकेबंदी को अगले 30 दिनों में हटा लेगा। साथ ही, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ईरानी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात के लिए विशेष छूट जारी करेगा।
ईरान को 300 अरब डॉलर की आर्थिक पैकेज की तैयारी समझौते के तहत, अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर की आर्थिक योजना तैयार करेंगे। साथ ही, अमेरिका ईरान की उन संपत्तियों और फंड्स को भी जारी करेगा जो वर्षों से फ्रीज किए गए थे। बदले में, ईरान ने यह स्पष्ट किया है कि वह परमाणु हथियार कभी नहीं बनाएगा।
14-सूत्रीय समझौते की मुख्य बातें:
ईरान का रुख और वैश्विक प्रभाव ईरानी विदेश मंत्रालय ने भी इस समझौते पर मुहर लगा दी है। प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, लेकिन साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता कायम रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह समझौता पूरी तरह लागू होता है, तो यह मध्य-पूर्व की भू-राजनीति और वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
The moment President Trump signs the Iran deal at the Palace of Versailles.
— Fox News (@FoxNews) June 18, 2026
The agreement was finalized during a dinner hosted by French President Emmanuel Macron inside the historic palace.
The signing marked a major diplomatic milestone after months of negotiations aimed at… pic.twitter.com/slt91WwA2O
सपा में टूट के दावे पर शिवपाल का बड़ा प्रहार: कहा- ‘राजभर को ट्वीट करने के मिलते हैं पैसे’
महिला टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
छत्तीसगढ़: रेत के अवैध कारोबार का खूनी खेल, भाजपा नेता सहित 3 को कार में जिंदा जलाया
अचानक हुआ महाधमाका: तय समय से पहले ट्रंप और पेज़ेशकियन ने किए सीक्रेट साइन!
जुलाई में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव खेलेगी मोदी सरकार? रामदास अठावले का बड़ा दावा
UP 2027: क्या सुभासपा का होगा सपा में विलय? राजभर के बेटे और अखिलेश यादव की गुप्त मुलाकात ने छिड़ी नई बहस
मुंबई में ऐसा पहले कभी नहीं देखा... : भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को सड़कों पर सोने के लिए किया मजबूर
फाल्टा का पुष्पा और थाने पर हमला: जहांगीर की पत्नी ने कैसे रची शक्ति प्रदर्शन की साजिश?
यह हमला जायज है : मॉस्को की रिफाइनरी को निशाना बनाकर यूक्रेन ने पुतिन को दी सीधी चुनौती
स्मृति मंधाना का जलवा: टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत को पछाड़ा