तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पार्टी के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद और राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने रविवार शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने स्पीकर को अभिषेक बनर्जी का एक पत्र सौंपा, जिसमें पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार के अलग गुट बनाने को असंवैधानिक बताया गया है।
संविधान का उल्लंघन कर कोई अलग नहीं हो सकता: कीर्ति आजाद मुलाकात के बाद कीर्ति आजाद ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर अलग समूह बनाना पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने कहा, हमने स्पीकर को स्पष्ट कर दिया है कि ये लोग अनाधिकृत हैं। जिस थाली में खाया, उसी में छेद करना इनकी फितरत बन गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के दायरे में रहते हुए किसी भी राजनीतिक दल के भीतर अलग गुट को मान्यता नहीं दी जा सकती।
नैतिक कमजोरी दिखा रहे हैं बागी : सागरिका घोष राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने भी बागी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, TMC एक अखंड पार्टी है। जिस नेता की अगुवाई में आप चुनकर आए, चुनाव हारते ही उसी को छोड़ देना आपकी नैतिक कमजोरी को दर्शाता है। सागरिका ने जोर देकर कहा कि लोकसभा के भीतर अलग गुट बनाना कानून और संविधान के पूरी तरह विपरीत है।
विद्रोह की आंच, काकोली घोष का दावा दूसरी ओर, पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बगावत को और हवा दे दी है। उन्होंने दावा किया है कि उनके बागी गुट की संख्या अब बढ़कर 22 हो गई है। दस्तीदार सोमवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर औपचारिक रूप से एक अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगी।
क्या है मामला? TMC में यह संकट तब गहराया जब पार्टी के कुछ सांसदों ने अलग गुट बनाने की कवायद शुरू की। अब देखना यह है कि लोकसभा अध्यक्ष इन दोनों पक्षों की दलीलों पर क्या रुख अपनाते हैं। क्या स्पीकर बागी गुट को मान्यता देंगे या कीर्ति आजाद और सागरिका घोष द्वारा उठाए गए संवैधानिक मुद्दे पर पार्टी की अखंडता को बनाए रखेंगे, यह सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा।
VIDEO | Delhi: After submitting a letter by TMC leader Abhishek Banerjee to Lok Sabha Speaker Om Birla, TMC MP Kirti Azad says, We have given a letter. There can be no split in violation of the Constitution. I have already told the Speaker that these people have no legitimacy.… pic.twitter.com/MYbNeulf7Y
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2026
ममता की सल्तनत पर मंडराया संकट: बंगाल में बागी गुट ने दी फ्लोर टेस्ट की चुनौती
दिल्ली-NCR का कायाकल्प: 2041 तक बसेंगे 4 नमो सिटी , आबादी का दबाव कम करने के लिए बनी बड़ी रणनीति
IND vs AFG: लखनऊ में सीरीज फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, इकाना स्टेडियम का जानिए पूरा रिपोर्ट कार्ड
ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे की शिवसेना में मची खलबली, क्या सांसद छोड़ेंगे साथ?
ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल: ईरान डील का विरोध करने वाले रक्षा मंत्री और CIA चीफ की कुर्सी पर संकट
एमपी मानसून सत्र में UCC का धमाका: क्या जनजातीय समुदायों को मिलेगी छूट? जानिए पूरी योजना
भरोसे की कमी ही दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती: G7 में PM मोदी ने दिया समान साझेदारी का नया मंत्र
अरबाज खान की सुरक्षा में बड़ी चूक: फैन ने जबरन कार में घुसकर मचाया हंगामा, वीडियो वायरल
G7 में भारत-कनाडा की नई केमिस्ट्री: PM मोदी ने जल्द कनाडा दौरे का दिया संकेत
G7 में भारत-कनाडा के बीच नई गर्मजोशी : PM मोदी बोले- जल्द कनाडा का दौरा करेंगे