एवियन (फ्रांस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए वैश्विक राजनीति के लिए एक नई दिशा तय की है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि आपसी भरोसे की कमी (Trust Deficit) से जूझ रही है।
भरोसा ही सफलता की कुंजी नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण विषय पर बोलते हुए पीएम मोदी ने जोर दिया कि भविष्य की वैश्विक साझेदारियां इस बात पर टिकी हैं कि देश एक-दूसरे पर कितना भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युग परस्पर निर्भरता का है, जहाँ बिना विश्वास के कोई भी वैश्विक गठबंधन सफल नहीं हो सकता।
वसुधैव कुटुंबकम का संदेश प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत पूरी दुनिया को एक परिवार मानता है। उन्होंने बताया कि भारत की अंतरराष्ट्रीय पहलें, जैसे इंटरनेशनल सोलर अलायंस , ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस और मिशन लाइफ , इसी दर्शन पर आधारित हैं। उनके अनुसार, विकास तभी सार्थक होता है जब वह लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों से जुड़ा हो।
दाता-प्राप्तकर्ता की सोच छोड़ने का आह्वान पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की ओर से आवाज उठाते हुए कहा कि इन देशों को महज आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बराबरी की साझेदारी चाहिए। उन्होंने दुनिया से आग्रह किया कि वह दाता और प्राप्तकर्ता (Donor-Recipient) की पुरानी मानसिकता को पीछे छोड़कर एक समान भागीदार के रूप में मिलकर काम करे।
भारत का क्षमता निर्माण मॉडल अपनी विकास साझेदारी के मूल मंत्र को स्पष्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, साझेदारी की असली कसौटी यह है कि हम दूसरों को अपने लिए क्या बनाने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने अफ्रीका में भारत के प्रयासों का उदाहरण दिया, जहां भारत ऊर्जा, कृषि और जल संसाधनों के क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर काम कर रहा है, ताकि वे देश आत्मनिर्भर बन सकें।
एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय अंत में, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देशों को केवल एक-दूसरे के साथ-साथ नहीं चलना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां निर्भरता पर नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और समानता पर आधारित होनी चाहिए।
Shared my thoughts at the Outreach Session on ‘Forging New Partnerships and Rebuilding International Solidarity’ at the G7 Summit in Evian. In a world that is getting more interconnected and interdependent than ever before, this subject becomes all the more vital. But,… pic.twitter.com/NjNddWGtFF
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
G7 में फिर चला मेलोडी का जादू: पीएम मोदी और मेलोनी की इंस्टाग्राम पर हुई चर्चा
FIH नेशंस कप: भारत का दबदबा, जापान को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल: ईरान डील का विरोध करने वाले रक्षा मंत्री और CIA चीफ की कुर्सी पर संकट
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: आज रात खत्म होगी ट्रांसफर प्रक्रिया, इंदौर मेट्रो की लागत में भारी उछाल
खुद को थप्पड़ मरवाएगा : अभिजीत दीपके पर हमले की 25 दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी
दिल्ली की सड़कों पर बड़ा बदलाव: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक जाम से जूझना होगा, जानें नया रूट
बागी रचना बनर्जी का दिल्ली दौरा: निशिकांत दुबे के साथ मुलाकात ने बढ़ाई ममता की बेचैनी
टीएमसी के बागी सांसदों को मिला नया सियासी ठिकाना, ज्योतिप्रकाश चटर्जी बने NCPI के अध्यक्ष
बैंक ऑफ जापान का बड़ा धमाका: 30 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची ब्याज दर, बदल जाएगी वैश्विक अर्थव्यवस्था!
राहुल गांधी पर DMK के हमले से गरमाई राजनीति, संदीप दीक्षित ने याद दिलाया पुराना इतिहास