लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी पर सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने न केवल इस मामले में तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए, बल्कि अखिलेश यादव को भी कड़ी नसीहत दी है।
अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि बेटी का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, बेटी तो बेटी होती है, उसके खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अपने चेले-चपाटों को संस्कार सिखाएं अखिलेश मुख्यमंत्री ने तल्ख लहजे में अखिलेश यादव से कहा कि दूसरों को उपदेश देने से पहले उन्हें अपने दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संस्कार सिखाने चाहिए। उन्होंने कहा, गांव की बेटी सबकी बेटी होती है। अखिलेश जी, आप दूसरों को नसीहत देने से पहले अपने चेले-चपाटों को समझाएं कि वे भाषा का संयम रखें।
नहीं सुधरे तो हम समझा देंगे सीएम योगी ने आगे कहा कि किसी भी वरिष्ठ नेता, बुजुर्ग या महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, दूसरों के प्रति टिप्पणी करने से पहले स्वयं के लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अगर वे नहीं समझते हैं, तो हमें बताएं, हम उन्हें अच्छे से समझाना जानते हैं।
क्या है पूरा मामला? हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर कुछ लोगों ने बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। अब मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप और कड़े तेवर के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
*बेटी-बेटी होती है, सम्मान होना चाहिए... : CM योगी #CMYogi pic.twitter.com/T8dhbKWM1v
— NDTV India (@ndtvindia) June 13, 2026
बलौदा बाजार में बढ़ा हाईटेक अलर्ट: बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए SDRF का दमदार मॉक ड्रिल
मुरैना ट्रेन हादसा: आग की झूठी अफवाह ने ली 4 लोगों की जान, पातालकोट एक्सप्रेस ने यात्रियों को रौंदा
अब खाद के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर: यूपी के इन जिलों में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, ऐसे उठाएं लाभ
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी शुरुआत पर लगा ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ विकेट फेंककर लौटे पवेलियन
उन्नाव में खूनी साधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का इनामी इजराइल
टीएमसी में बड़ी टूट: 20 सांसदों ने किया नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय, एनडीए के साथ जाने का ऐलान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: जापान के फैंस ने मैदान के बाहर फिर जीता दुनिया का दिल, देखें वीडियो
फीफा वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद फिर चर्चा में जापान के फैंस, स्टेडियम की सफाई कर जीता सबका दिल
जर्मनी का ऐतिहासिक धमाका: ब्राजील का वर्षों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
अब रॉकेट जैसी तेज होगी IRCTC टिकट बुकिंग: 15 जुलाई को बदलेगा रेलवे का डिजिटल चेहरा