उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उर्वरक (फर्टिलाइजर) वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। फिलहाल यह नई व्यवस्था रामपुर और सीतापुर जिलों में 15 जून से लागू कर दी गई है। अब यूरिया, डीएपी और एनपीके पाने के लिए किसानों को दुकानों पर घंटों लाइन में नहीं लगना होगा।
क्या है नई डिजिटल व्यवस्था? कृषि विभाग ने इसके लिए फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर सेल (Framework for Fertilizer Sale) नाम का विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए किसान घर बैठे अपनी जरूरत के हिसाब से खाद की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य खाद की कालाबाजारी को रोकना और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है।
क्यूआर कोड और टोकन के जरिए मिलेगा खाद पूरी वितरण प्रक्रिया क्यूआर कोड और टोकन आधारित है। बुकिंग के बाद किसान को ऐप पर एक टोकन नंबर और क्यूआर कोड मिलेगा। किसान को अगले दो दिनों के भीतर चयनित विक्रेता के पास जाकर अपनी खाद लेनी होगी। यदि तय समय में खाद नहीं ली गई, तो बुकिंग और टोकन अपने आप निरस्त हो जाएंगे।
किसे मिलेगा लाभ और पात्रता? इस योजना में तीन तरह के किसानों को शामिल किया गया है:
बुकिंग के लिए जरूरी दस्तावेज आवेदन करते समय किसानों के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, फार्मर रजिस्ट्री नंबर और जमीन की खतौनी का होना अनिवार्य है।
कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग? (स्टेप-बाय-स्टेप)
कृषि विभाग का मानना है कि इस कदम से किसानों का कीमती समय बचेगा और उन्हें खाद की किल्लत जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। यदि किसान खुद खाद लेने नहीं जा सकता, तो वह अपने किसी परिजन को अपना आधार नंबर और ओटीपी भेजकर खाद मँगवा सकता है।
*उर्वरक बुकिंग/वितरण प्रणाली। pic.twitter.com/VEQbpTrcDi
— DM Rampur (@RampurDm) June 14, 2026
वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना पड़ा महंगा: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर गिरी गाज, निरोशन डिकवेला भी नपे
मेसी का जादुई धमाका: वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक जड़कर रचा इतिहास, क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी
फ़ोन पर उलझाया और फिर खींच ली जिंदगी: महिपालपुर फ्लाईओवर पर सब-इंस्पेक्टर की दिलेरी का वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर विवाद: राम विरोधी शुभचिंतक न बनें , अखिलेश पर बरसे रवि किशन
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का बड़ा धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
टेस्ट डेब्यू से पहले किंग कोहली का खास मंत्र: लंदन में जॉर्डन कॉक्स के साथ दिखे विराट
भवानीपुर हार पर ममता का कानूनी दांव: अखिलेश यादव बोले- जज साहब फैसला उनके पक्ष में ही सुनाएंगे
आपा खो बैठे संजय राउत: बागी सांसदों को सरेआम दी गाली, वीडियो वायरल
जीत के बाद भी दिल जीता: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी जीती हुई बाइक लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी