महाराष्ट्र की सियासत में ऑपरेशन टाइगर और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में मची टूट के बीच पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का एक बेहद विवादित वीडियो सामने आया है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए राउत अपना आपा खो बैठे और कैमरे के सामने ही बागी सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
बयान मत काटना, ये इसी के लायक हैं संजय राउत ने न केवल गालियों का प्रयोग किया, बल्कि वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से साफ लहजे में कहा कि वे उनके फुटेज के इस हिस्से को एडिट न करें। राउत का तर्क था कि पार्टी से गद्दारी करने वाले लोग इसी भाषा के हकदार हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
इनके खून में ही गद्दारी है मीडिया के सामने बेहद आक्रोशित नजर आए राउत ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, इन लोगों के खून में ही बेईमानी और गद्दारी है। संकट के समय इन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। राउत ने बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे के प्रति वफादारी की दुहाई देते हुए कहा कि उद्धव ने इन्हें भाई जैसा सम्मान दिया, लेकिन सत्ता का लालच भारी पड़ गया।
9 में से 6 सांसदों ने बदली राह शिवसेना UBT के लिए संकट गहरा गया है। पार्टी के लोकसभा में कुल 9 सांसद हैं, जिनमें से 6 ने बागी तेवर अपना लिए हैं। ये सांसद दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर अलग गुट के रूप में मान्यता दिलाने की कोशिश में हैं। खबर है कि इन सांसदों को अपने पाले में करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद दिल्ली में मौजूद हैं।
राउत की कोशिशों को लगा झटका? बगावत को रोकने और सांसदों को वापस मातोश्री खींचने के लिए संजय राउत खुद मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, दिल्ली पहुंचते ही उनके द्वारा दी गई इस गाली और अमर्यादित भाषा ने सुलह की रही-सही उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के बयानों से बागी सांसदों की वापसी के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं, जिससे ठाकरे गुट के लिए अपनी पार्टी को बचाना और कठिन हो गया है।
#WATCH दिल्ली: पार्टी में फूट की अटकलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना UBT MP संजय राउत ने संदिग्ध बागी MPs को गालियां दीं, और मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें। pic.twitter.com/Z4NK5nWgka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
G7 समिट में फिर गूंजा मेलोडी का जादू: पीएम मोदी से मिलकर मेलोनी ने कहा- हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस
महादेव एंड संस में हिंसा का नंगा नाच, थप्पड़ और गर्म प्रेस से यातना देख भड़के दर्शक
नीट री-एग्जाम का संकट: पेपर लीक की सजा क्यों भुगतें 1,467 बेगुनाह छात्र?
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत
कपड़ों से जज करने वाले सेल्समैन को लड़की ने दिया करारा जवाब, एक झटके में खरीदे 1 लाख के ईयररिंग!
G7 शिखर सम्मेलन: तनाव के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात ने दी नई हलचल
मेसी का डबल धमाका : 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
मैदान पर उतरी फुटबॉलर गाय , फीफा वर्ल्ड कप के बीच वीडियो ने मचाया तहलका
दिल्ली दहलाने की पाकिस्तान की बड़ी साज़िश नाकाम: स्पेशल सेल ने खंगाले आतंकी मॉड्यूल के तार, 7 गिरफ्तार
सोनम रघुवंशी की ज़मानत पर मचा बवाल: क्या कातिल पत्नी बना रही है कोई नई चाल?