फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फुटबॉल प्रेमियों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में कोई दिग्गज खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक गाय फुटबॉल के साथ कमाल के करतब दिखाती नजर आ रही है।
2 मिनट 13 सेकेंड का अनोखा खेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 2 मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में गाय फुटबॉल को अद्भुत तरीके से नियंत्रित कर रही है। वह कभी अपने सिर तो कभी पैरों का इस्तेमाल कर गेंद को आगे बढ़ाती है। गाय का यह अंदाज देख ऐसा लग रहा है मानो वह किसी फुटबॉल ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा हो।
सोशल मीडिया पर मजेदान प्रतिक्रियाएं इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा छिड़ गई है। यूजर्स ने इसे फीफा वर्ल्ड कप का सबसे मनोरंजक वीडियो करार दिया है। एक यूजर ने मजाक में गाय को अगला फुटबॉल सुपरस्टार तक बता दिया है। वहीं, कई लोग यह देखकर हैरान हैं कि एक जानवर फुटबॉल के साथ इतनी सहजता से कैसे खेल सकता है।
क्या फुटबॉल का जुनून है सर चढ़कर बोल रहा? हालांकि, इस वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। एक तरफ जहां दुनिया मेसी, रोनाल्डो और एम्बाप्पे जैसे सितारों के खेल देख रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फुटबॉलर गाय ने दिखाया है कि फुटबॉल का जादू हर किसी को अपनी ओर खींच सकता है।
यह वीडियो न केवल मनोरंजन का साधन बना है, बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि खेल का जुनून इंसान से लेकर जानवरों तक, किसी भी हद तक पहुँच सकता है। फिलहाल, यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है और वर्ल्ड कप के माहौल में एक नई मुस्कान घोल रही है।
पूरी दुनिया फुटबॉल मैच देखती है।..लेकिन ऐसा फुटबॉल मैच आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। pic.twitter.com/IldAnPvf3v
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) June 16, 2026
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: हल्की बारिश से राहत, लेकिन अब हीटवेव का अलर्ट
झारखंड: गोड्डा में शुरू होगी नमो एम्बुलेंस सेवा , मरीजों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
सड़क पर नमाज नहीं तो योग को मंजूरी क्यों? कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घमासान
FIFA वर्ल्ड कप 2026: छठे दिन मेसी और रोनाल्डो का जलवा, पांच बड़े मुकाबले आज
40 रुपये के बन ने खोल दी फर्जी IPS की पोल, सैल्यूट मांगने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
80 साल के लेजेंड का फैन बना 15 साल का ये सितारा: मिलने के लिए तय किए 161 किलोमीटर
बस में मुफ्त सफर का जश्न पड़ा भारी: मंत्री पर गिरी गर्म खीर, वीडियो वायरल
किसी की बेटी के साथ ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं , अखिलेश यादव की बेटी के विवाद पर अनुप्रिया पटेल ने तोड़ी चुप्पी
वर्दी नहीं तो सल्यूट नहीं : लखनऊ में फर्जी IPS की दरोगा ने निकाली हेकड़ी, वीडियो वायरल
रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़: चलती ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटका शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी रूह