देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र को दहलाने की एक खतरनाक अंतरराष्ट्रीय साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नेस्तनाबूद कर दिया है। पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी-आपराधिक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके 7 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
ISI के संरक्षण में रची जा रही थी साजिश जांच में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकवादी बने शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर कर रहे थे। ये दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के संरक्षण में भारत के खिलाफ सक्रिय थे। इनका मुख्य उद्देश्य सीमा पार से हथियार और ड्रग्स की तस्करी कर दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में दहशत फैलाना था।
खुफिया इनपुट से मिली बड़ी कामयाबी मई 2026 के मध्य में मिली गुप्त जानकारी के बाद स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाया। सबसे पहले गाजियाबाद के लोनी निवासी मोहित को यमुना विहार के पास से पकड़ा गया। उसके पास से मिली पिस्तौल और संदिग्ध मोबाइल चैट्स ने इस पूरे नेटवर्क की परतें खोल दीं। यह ऑपरेशन एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर राहुल कुमार, विनीत कुमार तेवतिया और अजीत कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
कौन हैं ये 7 शातिर अपराधी? पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में गाजियाबाद का अनास त्यागी शामिल है, जो सीधे पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था। अन्य गिरफ्तार लोगों में मोहित योगी, दीपक अग्रोला, आरिफ, करणवीर सिंह, जतन और साबिर शामिल हैं। इनमें से दीपक अग्रोला पहले से ही 23 संगीन आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है और जेल में रहते हुए भी इस नेटवर्क से जुड़ा था।
बरामदगी और घातक मोडस ऑपरेंडी छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौलें, 41 जिंदा कारतूस और रेकी में इस्तेमाल होने वाली एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। जप्त किए गए 7 मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के वॉयस नोट्स और चैट मिले हैं। ये लोग पंजाब बॉर्डर के रास्ते ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन मंगवाते थे और हवाला या दुबई के बैंक खातों के जरिए पैसों का लेन-देन करते थे।
युवाओं को बना रहे थे निशाना यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को लग्जरी लाइफ और पैसों का लालच देकर कट्टरपंथी बना रहा था। पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों को दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों की रेकी करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इनका लक्ष्य सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दिल्ली में बड़े धमाके करना था।
दिल्ली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक बड़ी अनहोनी को रोका है, बल्कि पाकिस्तान के इस नापाक मंसूबे की कमर भी तोड़ दी है। फिलहाल, टीम फरार अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
*According to Delhi Police, the module was allegedly involved in trafficking illegal weapons and narcotic substances, including heroin, from Pakistan through Punjab before distributing them across Delhi and the National Capital Region. Investigators said the network was operating… pic.twitter.com/Omnhj93z1U
— ANI (@ANI) June 16, 2026
G7 में भारत-कनाडा की नई केमिस्ट्री: PM मोदी ने जल्द कनाडा दौरे का दिया संकेत
काला सोमवार: एक ही दिन गिरे अमेरिका-रूस के परमाणु बमवर्षक, B-52 हादसे में 8 की मौत
बेवफाई का अजीब अंत: पति ने पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ा, मौके पर ही करा दी शादी!
लखनऊ में क्या बदलेगी टीम इंडिया की रणनीति? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में बदलाव के संकेत
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, क्या 15 साल के स्टार पर गिर गाज?
2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की शिवसेना! संजय निरुपम का बड़ा सियासी दावा
जी-7 समिट: ट्रंप के सामने पीएम मोदी की दो टूक, तीन भारतीय नाविकों की मौत पर जताई सख्त नाराजगी
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: आजादपुर मंडी जा रहे हैं? तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, पूरे एक महीने रहेगा जाम का झमेला
अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें: 6 दिन में तीसरी बार CID के सामने पेशी, ममता के घर मैराथन मंथन से बढ़ी हलचल
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट