फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच से कड़ा संदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी ने अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाया।
नाविकों की सुरक्षा पर वैश्विक चिंता पीएम मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री व्यापार में आई बाधाओं और संघर्षों पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण हमारे मित्र देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और भारतीय नाविकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने वैश्विक नेताओं को याद दिलाया कि समुद्र में काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरे विश्व की सामूहिक जिम्मेदारी है।
साझेदारी का आधार विश्वास पीएम मोदी ने कहा कि आज का विश्व पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ा (इंटर-कनेक्टेड) है। वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा अब किसी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां तभी सफल हो सकती हैं जब उनके केंद्र में विश्वास हो। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीक और सप्लाई चेन को हथियार बनाने के बजाय वैश्विक भलाई के लिए इस्तेमाल करने की जरूरत है।
कोविड ने तोड़ा भरोसे का भ्रम महामारी के दौर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड ने दुनिया को आईना दिखा दिया है कि एकजुटता के दावे कितने खोखले थे। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि दशकों की मेहनत से बनी वैश्विक व्यवस्थाओं और भरोसे को आज चोट पहुंच रही है। पीएम मोदी ने रोनाल्ड रेगन के प्रसिद्ध वाक्य ट्रस्ट बट वेरीफाई (विश्वास करो, लेकिन सत्यापन भी करो) को आज के समय के लिए बेहद प्रासंगिक बताया।
शांति और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता प्रधानमंत्री ने दुनिया को शांति का मंत्र देते हुए कहा कि किसी भी युद्ध या तनाव का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। भारत का दृढ़ मत है कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम एक ऐसी दुनिया का निर्माण करें जो नए युग के नियमों और आपसी भरोसे पर टिकी हो। जी-7 के मंच पर पीएम मोदी का यह रुख स्पष्ट करता है कि भारत अब अंतरराष्ट्रीय मसलों पर अपनी बात रखने में कोई संकोच नहीं करेगा।
The interactions with world leaders continue at the G7 Summit in Evian.@G7 pic.twitter.com/ZOrAaffrcX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स 60 अरब डॉलर में खरीदेगी AI कोडिंग कंपनी कर्सर
2026 वर्ल्ड कप: वीज़ा-ट्रैवल के बीच फंसी ईरानी टीम, कोच बोले- हम सबसे सताई हुई टीम
निलाक्षिका सिल्वा का दम, न्यूजीलैंड को हराकर श्रीलंका ने चखा जीत का स्वाद
लखनऊ में क्या बदलेगी टीम इंडिया की रणनीति? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में बदलाव के संकेत
अब वो नकली बाल लगाते हैं : सुनीता आहूजा ने सरेआम खोल दी गोविंदा के लुक्स की पोल
दिल्ली की सड़कों पर बड़ा बदलाव: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक जाम से जूझना होगा, जानें नया रूट
क्या MBA और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का दौर खत्म हो गया? CEA ने दी युवाओं को सख्त चेतावनी
सूर्यवंशम की गौरी का बड़ा सियासी दांव: ममता का साथ छोड़ा, अब नई राह पर रचना बनर्जी
जीत के बाद भी दिल जीता: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी जीती हुई बाइक लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी
IND vs AFG 2nd ODI: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें घर बैठे फ्री में कैसे देखें मैच