महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। मंगलवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में मिताली अयोध्या ने इसाबेला गेज को आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया।
टीम के लिए कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने पारी को संभालने की कोशिश की और 43 रन की साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब पहुंचीं, लेकिन 45-45 रन पर आउट हो गईं। अंत में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई। महज 55 रनों के भीतर ही टीम के 4 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
मैच का रुख तब बदला जब निलाक्षिका सिल्वा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनका बखूबी साथ दिया कौशानी नुथ्यांगना ने, जिन्होंने 14 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। श्रीलंका ने 2 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था।
अब न्यूजीलैंड की नजरें अपनी पहली जीत पर होंगी, जिसका सामना वह 19 जून को आयरलैंड से करेगी। वहीं, जीत के हौसले के साथ श्रीलंका की टीम 21 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
*Sri Lanka Women bounce back with a brilliant 5-wicket victory over New Zealand Women. ⭐
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) June 16, 2026
Nilakshika de Silva led the chase with a match-winning 54, guiding to an important win 💪🏏#SLvNZ #T20WorldCup #SriLankaCricket pic.twitter.com/CHZCDqoWcI
अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: ट्रंप के हस्ताक्षर से खत्म होगा 110 दिनों का तनाव?
लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल का ग्रीन संकट: करोड़ों खर्च के बाद पानी क्यों हुआ काई से लबालब?
ऐतिहासिक जीत के बाद फूट-फूट कर रोया फुटबॉलर, मां के लिए अमेरिकी सरकार ने बदले कड़े नियम
रांची: RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले का खुलासा, 18 घंटे में दबोचे गए दोनों आरोपी
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: वर्साय में टला युद्ध का खतरा
सुरक्षा घेरे में बदलाव पर बवाल: ममता बनर्जी ने नए PSO को लौटाया, TMC ने शुभेंदु अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
वायरल रील्स का जुनून: ओडिशा में हाथियों को उकसा रहे कंटेंट क्रिएटर्स , वीडियो देख भड़के लोग
क्या आयरलैंड दौरे से बाहर होंगे ईशान किशन? अफगानिस्तान के खिलाफ चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!
पंचायत और गुल्लक बनाने वाली TVF का ये एक्टर है खास , बोले- इनका ऑफर मिले तो बिना सोचे कह दें हां
G7 समिट में छोटी जिनेव्रा का स्वैग: मेलोनी की लाडली ने चुराई सारी लाइमलाइट!