झारखंड की राजधानी रांची में आरएसएस (RSS) कार्यालय पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने घटना के 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी से मिली अहम सुराग मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उन्होंने परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए। रांची के एसएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता चला।
भागने की फिराक में थे आरोपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले हमलावरों की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शहर से भागने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल दोनों को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की असली साजिश और मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।
जांच में क्या मिला? घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बम निरोधक दस्ते ने बताया कि मौके से कांच की बोतलों के टुकड़े और धागा बरामद हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, वहां कोई आईईडी (IED) या अन्य विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उन्होंने इस वारदात के लिए कोई निजी टैक्सी का इस्तेमाल किया था।
सियासी बयानबाजी तेज राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आरएसएस कार्यालय के पास स्थायी पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए घटना के समय पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस अब इस एंगल पर भी काम कर रही है कि क्या यह हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश है। जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
*#WATCH | CCTV visuals show two youth hurling petrol bombs at RSS office in Ranchi, Jharkhand. The attack happened at 1238 hours.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Visuals source: RSS office) pic.twitter.com/OCJlf4J029
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: ट्रंप बोले- यह बिल्कुल भी आसान नहीं था
E20 पेट्रोल और चींटियों का कनेक्शन? वायरल वीडियो का सच आया सामने
गैस सिलेंडर लीक हो तो तुरंत करें ये 5 काम, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
महिला टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया का विजय रथ जारी, नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा
पीएम मोदी की फ्रांस-स्लोवाकिया यात्रा का समापन: वैश्विक मंच पर दिखा भारत का दम
तेज प्रताप का बड़ा ऐलान: मुझे सुरक्षा नहीं, बिहार की बहू-बेटियों को सुरक्षा चाहिए
NEET UG 2026: बड़ी राहत! अब बिना बैंक डिटेल्स दिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, बदला नियम
अमेरिका-ईरान शांति डील: जीत का दावा ट्रंप का, लेकिन बाजी मार ले गए खामेनेई?
दिल्ली में अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म: एक ही छत के नीचे मिलेंगी दर्जनों जन-कल्याणकारी सेवाएं
भारत ए की धमाकेदार जीत: अफगानिस्तान को 101 रनों से रौंदकर फाइनल में मारी एंट्री