बलिया: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है।
पाप करने वाले को सजा तय रवि किशन ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, जिसने भी पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलेगी। मोदी-योगी की सरकार में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
राम विरोधियों को नसीहत सपा पर निशाना साधते हुए अभिनेता सांसद ने कहा कि जो लोग लंबे समय तक राम मंदिर के विरोध में रहे, वे आज शुभचिंतक न बनें। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर बेवजह चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार मामले की गंभीरता को समझ रही है।
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से शुरू हुई बात अब चंदे, जमीन के सौदों और अरबों रुपये की शिलाएं गायब होने तक पहुंच गई है।
जांच हो, कोई न बचे अखिलेश ने मांग की है कि राम मंदिर सहित भाजपा सरकार के हर कॉरिडोर और विकास कार्यों में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल किसी भी ट्रस्टी, कमेटी के सदस्य या अधिकारी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
भाजपा एक गैंग है सपा प्रमुख ने भाजपा को राजनीतिक दल के बजाय गैंग करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने संगठित तरीके से भ्रष्टाचार को अपना लिया है। अखिलेश ने यह भी कहा कि 2027 के चुनाव में जनता भाजपा के इस कथित भ्रष्टाचार और विश्वासघात का जवाब देगी।
*#WATCH | बलिया, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर कहा, जिसने भी पाप किया है उसे कड़ी सज़ा मिलेगी। विपक्षियों, समाजवादी पार्टी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये राम विरोधी रहे हैं, राम मंदिर के विरोध… pic.twitter.com/GmMLQ2Z8VY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
NEET Re-Exam 2026: टेलीग्राम पर सक्रिय हुए जालसाज, पेपर लीक के नाम पर कर रहे लाखों की ठगी
चलती ट्रेन में सो रहे यात्री की जेब से महिला ने उड़ाया फोन, वीडियो देख दंग रह गए लोग
नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड की टीम में बड़ा फेरबदल, दूसरे टेस्ट में 5 नए चेहरों के साथ उतरेगी टीम
G-7 में 16 महीने बाद मिले मोदी-ट्रंप: गर्मजोशी भरे अभिवादन से गरमाई वैश्विक राजनीति
फ्रांस के नीस में गूंजा भारतीय डिजिटल डंका, अब UPI से होगी खरीदारी
एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स 60 अरब डॉलर में खरीदेगी AI कोडिंग कंपनी कर्सर
वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो की जंग: अफगानिस्तान के खिलाफ साख बचाने की चुनौती
12 साल से एक पल नहीं बैठे ये साधु, महादेव की भक्ति में पैरों की हालत देख कांप उठेगी रूह
पुणे में गूंजी किलकारी: नन्हे छात्रों की आरती उतारकर सुनेत्रा पवार ने किया स्वागत, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
टारगेट का प्रेशर छोड़ो, सुकून से सो जाओ: स्टार्टअप बॉस ने कर्मचारियों को बांटे 3-3 लाख रुपये के स्मार्ट गद्दे