मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों पर मौत उस वक्त बन कर टूटी, जब आग लगने की महज एक अफवाह के बाद वे अपनी सुरक्षा के लिए पटरी पर उतरे, लेकिन दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।
कैसे शुरू हुआ मंजर? घटना रविवार शाम करीब 4:15 बजे की है। खजुराहो से उदयपुर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (19665) जब मुरैना के हेतमपुर स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी बोगियों में आग लगने की अफवाह फैल गई। घबराए यात्रियों ने आनन-फानन में चेन पुलिंग की और जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गए।
मौत का दूसरा ट्रैक ट्रेन से उतरकर यात्री बगल वाले मेन ट्रैक पर खड़े हो गए। उन्हें जरा भी भनक नहीं थी कि उसी ट्रैक पर सामने से पातालकोट एक्सप्रेस (20424) आ रही है। पातालकोट एक्सप्रेस ने पटरी पर खड़े इन यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और उन्हें रौंदते हुए निकल गई।
4 लोगों की दर्दनाक मौत इस भयावह हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। प्रशासन ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जान गंवाने वालों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सराय छोला थाना प्रभारी केके सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है कि आग की अफवाह किसने फैलाई और इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।
वीडियो में कैद खौफ सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पल भर की घबराहट में लोग मौत के मुंह में समा गए। यह घटना एक बार फिर सिखाती है कि ट्रेन में किसी भी तरह की अफवाह पर बिना पुष्टि किए घबराहट में कदम उठाना कितना जानलेवा साबित हो सकता है।
*मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे यात्रियों को पातालकोट एक्सप्रेस ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई।#MadhyaPradesh #Morena #TrainAccident pic.twitter.com/pPdWRFSMqI
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) June 14, 2026
अमेरिका संग संवाद को तैयार खामेनेई: बोले- बातचीत होगी, लेकिन झुकेंगे नहीं
फरसा और संविधान: राहुल गांधी के परशुराम अवतार से कांग्रेस ने बदला सियासी खेल
मेरे मरने के बाद भी रिलीज होगी फिल्म , काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली पाकिस्तान से धमकी
फुटबॉल के मैदान पर भारत-फ्रांस की नई दोस्ती: पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है यह रिश्ता
20 जून को किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी जानकारी
अखिलेश यादव की सपा में टूट की अटकलें: प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
सांप को खिलौना समझ बैठा यह शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
एक बार में ही नानी याद आ जाती है : NEET री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल ने छात्रों का बढ़ाया हौसला
जीत के इतने करीब आकर टूटीं डार्सी कार्टर, हार के बाद मैदान पर ही छलके आंसू
NEET परीक्षा का खूनी सच: 48 घंटे में 5 छात्रों की मौत, PM मोदी को खुला खत और मुआवजे की मांग