पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रही है। पार्टी के भीतर बगावत का बिगुल बज चुका है और अब 20 लोकसभा सांसदों ने टीएमसी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय करने का दावा किया है।
सांसदों की ओम बिरला से मुलाकात रविवार (14 जून) को बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। सांसदों ने मांग की है कि सदन में उन्हें टीएमसी से अलग बैठने की अनुमति दी जाए। काकोली घोष ने कहा कि उनके पास 20 सांसदों का समर्थन है, जो पार्टी की कुल संख्या (28) का दो-तिहाई से अधिक है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए के साथ काम करेंगे।
अदालत तय करेगी असली टीएमसी कौन बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी है और वे अब उसी का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि असली टीएमसी कौन है, इसका फैसला अब अदालत में होगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, यह पार्टी त्रिपुरा की एक पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक इकाई है।
अभिषेक बनर्जी और ममता खेमे का कड़ा विरोध पार्टी में मची इस खलबली के बीच टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मांग की है कि किसी भी बागी गुट को मान्यता न दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमसी को सदन में सिर्फ एक ही पार्टी के रूप में देखा जाना चाहिए।
संविधान का उल्लंघन और विश्वासघात टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने भी स्पीकर से मुलाकात कर इस विलय को असंवैधानिक करार दिया है। कीर्ति आजाद ने कहा कि दल-बदल कानून के तहत पार्टी में इस तरह का विभाजन संभव नहीं है। वहीं, सागरिका घोष ने बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, जिन लोगों ने ममता बनर्जी के चेहरे पर चुनाव जीता, वे आज सत्ता के लिए उसी पार्टी को छोड़ रहे हैं, जिसके खिलाफ उन्होंने चुनाव लड़ा था। यह बेहद शर्मनाक है।
ममता के लिए अस्तित्व की लड़ाई टीएमसी के लिए संकट सिर्फ लोकसभा तक सीमित नहीं है। राज्य विधानसभा में भी पार्टी के 60 विधायक पहले ही बगावत कर चुके हैं। इसके अलावा, सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रे जैसे वरिष्ठ राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या टीएमसी अपना चुनाव चिह्न भी बचा पाएगी, जैसा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के मामले में देखने को मिला था।
#WATCH | Delhi: After meeting Lok Sabha Speaker Om Birla, Rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar says, We, 20 MPs, have now merged with the Nationalist Citizens Party and will work with the NDA under the leadership of Prime Minister Narendra Modi and Amit Shah. pic.twitter.com/qad27qVDAx
— ANI (@ANI) June 14, 2026
G-7 में मोदी-ट्रंप की कोल्ड मुलाकात: क्या रिश्तों में आ गई है खटास?
हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं! G7 समिट में फिर छाया मेलोडी का जादू
15 करोड़ लेकर पार्टी छोड़ने वालों पर क्या फूलों की बारिश करें? बागी सांसदों पर संजय राउत का विवादित पलटवार
G7 समिट में मेलोनी का हेल्थ सीक्रेट : सिगरेट छोड़ने पर नेताओं ने दी शाबाशी
वेस्टइंडीज का बड़ा दांव: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दो घातक गेंदबाजों की वापसी, विकेटकीपिंग में भी बड़ा बदलाव
निलाक्षिका सिल्वा का दम, न्यूजीलैंड को हराकर श्रीलंका ने चखा जीत का स्वाद
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का बड़ा धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
G7 समिट के वो किस्से जो कैमरे में हुए कैद: मेलोनी ने छोड़ी सिगरेट, तो मैक्रों की घड़ी पर लगे ठहाके
शिवसेना (UBT) में मची खलबली: 6 सांसद थाम सकते हैं शिंदे गुट का दामन, महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल
G7 समिट में फिर गूंजा मेलोडी का जादू: पीएम मोदी से मिलकर मेलोनी ने कहा- हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस