G7 समिट में दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता जब युद्ध और व्यापार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, तब कुछ अनौपचारिक पल कैमरे और माइक्रोफोन में कैद हो गए। इन पलों ने समिट के तनावपूर्ण माहौल में भी एक मानवीय और रोचक पक्ष दुनिया के सामने रखा है।
मेलोनी का हेल्थ अपडेट बातचीत के दौरान जब जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मजाकिया लहजे में सिगरेट के बारे में पूछा, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। मेलोनी ने बताया कि उन्होंने 1 मई के बाद से एक भी सिगरेट नहीं पी है। यह सुनकर वहां मौजूद अन्य नेताओं ने उनकी खूब सराहना की। इस दौरान मेलोनी अपनी कॉफी की मांग करते हुए भी नजर आईं।
फुटबॉल का खुमार जी-पॉलिटिक्स की चर्चा के बीच फुटबॉल ने नेताओं को एक मंच पर ला खड़ा किया। बातचीत में फीफा वर्ल्ड कप और पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की जीत का जिक्र हुआ। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने केप वर्डे और स्पेन के बीच हुए 0-0 के मुकाबले की जमकर तारीफ की। ऐसा लग रहा था कि नेताओं के लिए ये खेल का जुनून कूटनीति से कहीं ऊपर था।
मैक्रों की घड़ी और ट्रंप का मजाकिया अंदाज समिट के दौरान एक मजेदार वाकया तब हुआ जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी घड़ी मेज पर भूल गए। कनाडा के प्रधानमंत्री ने जैसे ही इस ओर इशारा किया, डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, अगर वे इसे छोड़ गए हैं, तो मुझे दे दो। इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी नेताओं की हंसी छूट गई।
मेलोनी और पीएम मोदी की मेलोडी केमिस्ट्री समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात भी खूब चर्चा में रही। पारिवारिक फोटो खिंचवाने से पहले दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात ने इंटरनेट पर मेलोडी (Meloni + Modi) ट्रेंड को फिर से हवा दे दी। मेलोनी ने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों के बीच हुई बातचीत में सोशल मीडिया और बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र भी हुआ।
Italian Prime Minister Giorgia Meloni has quit smoking — and shared the news with fellow G7 leaders over coffee.
— euronews (@euronews) June 16, 2026
European Council President Antonio Costa had his own milestone to offer: he gave up 21 years ago.🚭 pic.twitter.com/NcJmQ7qvP0
17 जून का महाअलर्ट: यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और विनाशकारी आंधी का खतरा
कोच्चि वॉटर मेट्रो में गरबा का तड़का, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो तो छिड़ी बहस
मौत के मुंह से वापसी: पटरी पर ट्रेन देख शख्स ने पुल से लटककर बचाई जान
NCR का दायरा नहीं घटेगा: 42वीं बैठक में बड़ा फैसला, अब विकसित होंगी 4 नमो सिटी
किसी की बेटी के साथ ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं , अखिलेश यादव की बेटी के विवाद पर अनुप्रिया पटेल ने तोड़ी चुप्पी
बिहार में मौसम का यू-टर्न : 48 घंटे बाद 26 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
जी-7 समिट: ट्रंप के सामने पीएम मोदी की दो टूक, तीन भारतीय नाविकों की मौत पर जताई सख्त नाराजगी
G7 समिट के वो किस्से जो कैमरे में हुए कैद: मेलोनी ने छोड़ी सिगरेट, तो मैक्रों की घड़ी पर लगे ठहाके
पीएम मोदी के सामने हरीश साल्वे ने रखा था भारत इनोवेट्स 2026 का आइडिया, जानें कैसे बदल गई पूरी तस्वीर
हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं! G7 समिट में फिर छाया मेलोडी का जादू