फीफा वर्ल्ड कप में जापान और नीदरलैंड्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद एक बार फिर जापानी प्रशंसकों ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। मैच खत्म होने के बाद जहां स्टेडियम खाली हो रहे थे, वहीं जापानी फैंस अपनी पुरानी परंपरा निभाते हुए स्टैंड्स की सफाई करते नजर आए।
डलास स्टेडियम से सामने आई उनकी सफाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब समुराई ब्लू के प्रशंसक इस तरह की मिसाल पेश कर रहे हैं।
यह हमारे कल्चर का हिस्सा है जब प्रशंसकों से सफाई के बारे में पूछा गया, तो एक जापानी फैन ने बड़ी विनम्रता से जवाब दिया, यह हमारे संस्कार हैं। हम खिलाड़ियों और स्टेडियम का सम्मान करते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमें यहां मैच देखने का मौका मिला, इसलिए हम कूड़ा फैलाकर नहीं जाना चाहते।
मैदान पर रोमांच: नीदरलैंड्स को बराबरी पर रोका मैच के खेल की बात करें तो जापान और नीदरलैंड्स के बीच हुआ मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। नीदरलैंड्स की टीम वर्जिल वैन डाइक और क्रिसेंसियो समरविले के गोल की बदौलत दो बार आगे रही, लेकिन जापान ने हार नहीं मानी।
जापान के लिए कीटो नाकामुरा ने एक गोल किया, जबकि 88वें मिनट में दाइची कामाडा ने हेडर से गोल कर मैच में रोमांचक वापसी करा दी। इस ड्रॉ परिणाम ने नीदरलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
कोच और खिलाड़ियों ने क्या कहा? जापान के कोच हाजिमे मोरियासु अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश दिखे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने पूरे समय धैर्य बनाए रखा और सही मौके का इंतजार किया।
दूसरी तरफ, नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वैन डाइक इस नतीजे से निराश दिखे। उन्होंने कहा कि अंतिम क्षणों में गोल खाना और बढ़त को बरकरार न रख पाना उनके लिए निराशाजनक रहा। वैन डाइक इस गोल के साथ विश्व कप में गोल करने वाले नीदरलैंड के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।
अगले मुकाबले की तैयारी इस ड्रॉ के बाद, नीदरलैंड की टीम अब शनिवार को ह्यूस्टन में स्वीडन के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। वहीं, जापान की टीम ट्यूनीशिया का सामना करने के लिए मैक्सिको के मॉन्टेरी के लिए रवाना होगी।
The reason Japan fans clean the stadium after each game. Respect. 🤝🇯🇵 pic.twitter.com/o9qJUOLefY
— FIFA (@FIFAcom) June 15, 2026
AI से 6G तक: भारत और स्लोवाकिया की नई टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप का शंखनाद
G-7 में मोदी का कड़ा रुख: ट्रंप की मौजूदगी में उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा
लंदन की सड़कों पर फैमिली टाइम: विराट-अनुष्का की बेटे अकाय के साथ फोटो वायरल
हॉट माइक ने खोले G7 समिट के बंद कमरों के राज़: फुटबॉल से लेकर ग्रीनलैंड तक पर हुई चौंकाने वाली बातें
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम: ISI के 7 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
G7 में भारत की एंट्री: क्या दुनिया के इस एलीट क्लब का हिस्सा बनेगा भारत?
17 जून का महाअलर्ट: यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और विनाशकारी आंधी का खतरा
गोल के बाद गन-फायर सेलिब्रेशन: ईरानी फुटबॉलर मोहम्मद मोहेबी का अंदाज बना विवाद की जड़
मेसी का डबल धमाका : 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का बड़ा धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास