भारत में सरकारी नौकरी का सपना देखना और उसे सच करना किसी तपस्या से कम नहीं है। लाखों युवा सालों-साल तैयारी में जुटे रहते हैं, लेकिन रायपुर की 23 वर्षीय चारु पांडे ने जो कर दिखाया है, उसने सबको चौंका दिया है। चारु ने केंद्र सरकार की एक-दो नहीं, बल्कि कुल 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
23 की उम्र में कामयाबी का सिलसिला चारु का सफर तब शुरू हुआ जब वह महज 23 साल की थीं। उनका लक्ष्य सीधा और स्पष्ट था—एक सुरक्षित भविष्य। इसी चाहत में उन्होंने SSC CGL, CHSL, MTS, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के साथ-साथ SBI और IBPS जैसे बैंकिंग सेक्टर की कई परीक्षाएं दीं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर एक के बाद एक 19 परीक्षाएं क्लियर कर इतिहास रचा।
राष्ट्रपति भवन से मिला सम्मान चारु ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता उन्हें टीचिंग या एकेडमिक्स में देखना चाहते थे, लेकिन उनका मन कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में था। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रपति की ओर से विशेष सम्मान दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति भवन में एट-होम अवॉर्ड के लिए आमंत्रित किया गया है।
अभी क्या कर रही हैं चारु? फिलहाल चारु चेन्नई में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और दिल्ली पुलिस सहित कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपनी योग्यता साबित की है।
सफलता या सीट की बर्बादी? छिड़ी बहस चारु की सफलता ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दिया है। एक वर्ग उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना कर रहा है, तो दूसरी तरफ कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं।
आलोचकों का तर्क है कि जब अंत में केवल एक ही नौकरी ज्वाइन करनी है, तो 19 परीक्षाएं पास करके 18 अन्य योग्य उम्मीदवारों की सीटें क्यों ब्लॉक की गईं? यह मुद्दा अब इंटरनेट पर असली सफलता बनाम संसाधनों की बर्बादी के तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
*23-year-old girl from Raipur creates history by clearing 19 competitive examinations, to be honoured with At-Home award at Rashtrapati Bhavan
— ANI Digital (@ani_digital) June 11, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/9ePwPc6meH#Raipur #girl #award pic.twitter.com/KWJVlALEWw
बुलंदशहर: खुर्जा जंक्शन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर, ट्रेन के आगे कूदा वेंडर, बचाने के लिए कूदा सिपाही
रामपुर में खाद की किल्लत नहीं, बायोमेट्रिक सिस्टम से बिक्री शुरू: जानिए किसानों के लिए जरूरी निर्देश
गवर्नर का धमाका: मनोज बाजपेयी की अदाकारी देख दर्शकों ने कहा- देसी धुरंधर
विकसित भारत के लक्ष्य पर योगी का बड़ा दावा: यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका
KFC, नेस्ले और फ्लिपकार्ट पर FSSAI का कड़ा एक्शन; खाने में कीड़े और गंदगी पर मांगा जवाब
डर, प्रलोभन या एजेंसी का दबाव : टीएमसी में मची खलबली पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
अफगानिस्तान: बुर्के के विरोध में निकली महिलाओं पर तालिबान की गोलियां, मासूम की मौत
क्या आपने कभी देखी है शुतुरमुर्ग की सवारी? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
आज कुछ तूफानी करते हैं - 7 लाख का गोल्ड सेट लेकर बड़े इत्मीनान से रफूचक्कर हुआ युवक
राज्यसभा नामांकन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन को दिया बड़ा झटका, चुनाव प्रक्रिया में दखल से इनकार