सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो वाकई हैरान करने वाला है। अब तक आपने घोड़ों या हाथियों की सवारी देखी होगी, लेकिन क्या आपने दुनिया के सबसे बड़े पक्षी यानी शुतुरमुर्ग पर किसी को सवारी करते देखा है?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स शुतुरमुर्ग की सवारी करता नजर आ रहा है। यह शख्स लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दुनिया को दिखा रहा है कि आखिर शुतुरमुर्ग को नियंत्रित कैसे किया जाता है और उसकी सवारी कैसे की जाती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शुतुरमुर्ग की पीठ पर आराम के लिए एक गद्दा रखा गया है। जैसे ही शख्स शुतुरमुर्ग की पीठ पर बैठता है, वह पक्षी की आंखों पर बंधी पट्टी को हटा देता है। शुतुरमुर्ग के उठते ही शख्स उसे अपने हाथ में मौजूद छड़ी और सीटी के इशारों से नियंत्रित करना शुरू कर देता है।
शुतुरमुर्ग अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। खतरा महसूस होने पर ये 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। वीडियो में भी यही देखने को मिला; पट्टी हटते ही शुतुरमुर्ग पहले धीरे चला और फिर देखते ही देखते सही दिशा में तेजी से दौड़ने लगा। शख्स बड़ी कुशलता से उसे रास्ता दिखाते हुए आगे बढ़ रहा है।
इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स काफी हैरान हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, लगता है भाई शुतुरमुर्ग को जंगल ओलंपिक के लिए तैयार कर रहा है। वहीं, दूसरे ने शुतुरमुर्ग के मजबूत पैरों की तारीफ की जो इतना वजन लेकर भी आसानी से दौड़ पा रहा है।
अस्वीकरण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। किसी भी तरह के दावे की पुष्टि नहीं की जाती है।
This guy is doing a live broadcast teaching how to ride an ostrich pic.twitter.com/UtLyLzddFq
— ViralRush ⚡ (@ViralRushX) June 11, 2026
ओमान तट पर भारतीय जहाजों पर हमले: भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, सख्त लहजे में जताई नाराजगी
पेट्रोल-डीजल से मुक्ति की ओर यूपी: नोएडा के लिए दौड़ी ग्रीन हाइड्रोजन बसें
ब्रिटेन: 18 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी करने वाले पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी को 10 साल की जेल
हम नहीं रहे तो एक सेकंड लगेगा : ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर FIR दर्ज
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग मैच में मेक्सिको का दबदबा, रेड कार्ड और विवादों से भरा रहा मुकाबला
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद: दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह , जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में
राम मंदिर के चढ़ावे में 5 करोड़ की डकैती ? संजय राउत के दावे से मचा सियासी बवाल
TMC में भारी बगावत: 19 सांसदों ने स्पीकर को सौंपा नाम, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
भारत का परमाणु अलर्ट , पाकिस्तान में हड़कंप: क्या बदल गई दक्षिण एशिया की रणनीतिक तस्वीर?
अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए सरकार का सहारा: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ