ब्रिटेन: 18 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी करने वाले पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी को 10 साल की जेल
News Image

ब्रिटेन की एक अदालत ने 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी शेराज मलिक को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपनी हवस बुझाने के लिए युवती की नाजुक स्थिति का फायदा उठाया था। सजा पूरी होने के बाद भी उसे चार साल तक विस्तारित निगरानी (एक्सटेंडेड लाइसेंस) के अधीन रखा जाएगा।

पार्क में दोस्तों के साथ आई थी युवती घटना जून 2025 की है। नॉटिंघमशायर के सटन लॉन पार्क में 18 वर्षीय युवती अपने एक मित्र के साथ आई थी। मित्र के थोड़ी देर के लिए दूर जाने पर शेराज मलिक ने उसे अपनी बातों में फंसाया। मलिक उसे पार्क के सुनसान कोने में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विरोध करने पर की मारपीट सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि पीड़िता ने खुद को बचाने का हर संभव प्रयास किया था। इस पर आरोपी ने उसके चेहरे और सिर पर कई बार वार किए। दरिंदगी की हद तो तब हो गई, जब बलात्कार के बाद आरोपी ने पीड़ित से बेहद बेशर्मी से पूछा, क्या तुम्हें इसमें मजा आया?

सहमति के दावे को कोर्ट ने नकारा 28 वर्षीय शेराज मलिक ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि संबंध आपसी सहमति से बने थे। उसने मारपीट के आरोपों को भी खारिज किया। हालांकि, अदालत में पेश पुख्ता साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर ज्यूरी ने उसे बलात्कार के दो मामलों में दोषी पाया। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि वह इतनी डरी हुई थी कि दोबारा नहीं बोलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही थी।

कौन है शेराज मलिक? पाकिस्तान में जन्मा शेराज मलिक ब्रिटेन आने से पहले इटली, जर्मनी और फ्रांस में भी रह चुका था। घटना के समय उसे ब्रिटेन आए एक साल से भी कम समय हुआ था। मुकदमे के दौरान उसके इमिग्रेशन स्टेटस को गोपनीय रखा गया था, ताकि न्याय प्रक्रिया प्रभावित न हो।

जज की कड़ी टिप्पणी सजा सुनाते हुए जज साइमन ऐश केसी ने कहा कि आरोपी अच्छी तरह जानता था कि पीड़िता नशे में है और असहाय है। जज ने कहा, तुमने पीड़िता को अपमानित करने के लिए उसे स्लट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। तुमने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया है, तुम समाज के लिए एक बड़ा खतरा हो।

ग्रूमिंग गैंग्स का काला सच यह मामला ब्रिटेन में सक्रिय ग्रूमिंग गैंग्स की भयावहता को फिर से सामने ले आया है। हाल ही में ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोव ने संसद में एक 13 साल की लड़की का जिक्र किया, जिसके साथ 2-3 वर्षों में 600-700 लोगों ने दुराचार किया था। इन गैंग्स में ज्यादातर अपराधियों का संबंध पाकिस्तानी मूल से पाया गया है, जिसके खिलाफ ब्रिटेन में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सावधान! WhatsApp पर RBI के नाम से आ रहा यह मैसेज है बड़ा फ्रॉड, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Story 1

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज: आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबला, जानें सब कुछ

Story 1

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 19 सांसदों की बगावत से टीएमसी में दो फाड़, पहली बार बने 10 सांसद भी बागी

Story 1

रूह कँपाने वाली क्रूरता: बीच सड़क पर पत्नी को पीटते रहे पति और देवर, बिलखते रहे बच्चे

Story 1

370 रुपये की बिरयानी पर बवाल: महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को भेजा समन

Story 1

रील के चक्कर में फ्लाईओवर बना शूटिंग फ्लोर : पति बना कैमरा-मैन, पत्नी ने बीच सड़क किया डांस

Story 1

लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी का हीरे वाला कंगन बना सियासी मुद्दा, मंत्री ने पूछे तीखे सवाल

Story 1

IIT पास, सोच वही पुरानी: क्या डिग्री का मतलब समझदारी है?

Story 1

ममता की विदाई की भविष्यवाणी सच: बंगाल में ढह गया टीएमसी का किला!

Story 1

दीदी हमें नौकर समझती हैं : ममता बनर्जी के खिलाफ TMC के बागी सांसदों का खुला विद्रोह