पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का घमासान अब चरम पर पहुंच गया है। पार्टी के भीतर की आपसी फूट खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए अब पार्टी के 19 सांसद बागी हो गए हैं।
नौकर जैसा बर्ताव, बोलने की आजादी नहीं बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल में काम करने की कोई आजादी नहीं है। बसुनिया के अनुसार, पार्टी में अगर कोई अपनी बात रखता है या ज्यादा बोलता है, तो उसे तुरंत किनारे कर दिया जाता है और पदों से हटा दिया जाता है। हमें एक सांसद की तरह नहीं, बल्कि एक नौकर की तरह ट्रीट किया जाता है।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गहरा आक्रोश बागी सांसदों के निशाने पर ममता बनर्जी के साथ-साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी हैं। बसुनिया ने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी केवल बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और धरातल पर जनता का सामना करने के लिए कभी बाहर नहीं निकलते। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन पार्टी नेतृत्व सुनने को तैयार नहीं है।
19 सांसदों ने खोला मोर्चा TMC की सांसद काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 20 में से 19 सांसदों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया था और मुलाकात का समय मांगा था। अब इन हस्ताक्षरित नामों की सूची सामने आने के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
नेतृत्व पर उठे सवाल बागी सांसदों का तर्क है कि जब पार्टी के बड़े नेताओं की सुरक्षा ही सुरक्षित नहीं है, तो सामान्य कार्यकर्ता या सांसद खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें। 2019 से ही अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे इन सांसदों का आरोप है कि ममता बनर्जी ने उनकी चिंताओं को हमेशा नजरअंदाज किया है।
TMC के भीतर की यह टूट न केवल ममता बनर्जी के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती है, बल्कि पार्टी के भविष्य पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।
#WATCH दिल्ली: TMC के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा, ...अगर हमारे बड़े नेता की सुरक्षा ही पक्की नहीं है, तो हम कैसी सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं? हमने 2019 में आवाज़ उठाई थी और बड़ी बैठकों में अपनी बात रखी थी, लेकिन वह सुनती नहीं हैं। अगर कोई ज़्यादा बोलता है, तो उसे… pic.twitter.com/8XbueccYoh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
सातवें माले पर मौत से जंग: पुलिस जवान की जांबाजी ने बचाई युवक की जान
क्रिकेट के ‘जेंटलमैन’ का युग समाप्त: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
बारिश की पहली बूंद और आनंद महिंद्रा का देसी आविष्कार: पेट्रीचोर से बेहतर मिला ये नाम!
मौसम का रेड अलर्ट : दिल्ली-हरियाणा में ओले, तो इन राज्यों में भारी बारिश का तांडव
क्या पीएम मोदी के चक्रव्यूह में फंसते जा रहे हैं रेवंत रेड्डी? बीजेपी के इस खुफिया गेम प्लान से कांग्रेस में खलबली!
वर्ल्ड कप मैच में सोन ह्युंग-मिन का घातक शॉट: बाल-बाल बचा फैन, दक्षिण कोरिया ने दर्ज की शानदार जीत
अब गांव में ही होगा हर सरकारी काम: 12 जून से शुरू हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर
370 रुपये की बिरयानी विवाद: कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, CM फडणवीस की दो टूक
भारत का परमाणु अलर्ट , पाकिस्तान में हड़कंप: क्या बदल गई दक्षिण एशिया की रणनीतिक तस्वीर?
पेट्रोल-डीजल से मुक्ति की ओर यूपी: नोएडा के लिए दौड़ी ग्रीन हाइड्रोजन बसें