महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। इस बार उन्होंने बारिश की पहली फुहार और मिट्टी की सोंधी खुशबू को लेकर एक ऐसी बात कही है, जो सीधे लोगों के दिल को छू गई है। उनका यह नया देसी नामकरण इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
पेट्रीचोर का भारी-भरकम अर्थ बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली खुशबू को अंग्रेजी और विज्ञान की भाषा में पेट्रीचोर (Petrichor) कहा जाता है। आनंद महिंद्रा ने इसके इतिहास को खंगालते हुए बताया कि पेट्रा का अर्थ पत्थर और इकोर का अर्थ देवताओं की नसों में बहने वाला तरल पदार्थ होता है। यानी वैज्ञानिक परिभाषा के अनुसार इसका मतलब पत्थरों का खून निकलता है।
महिंद्रा ने दिया दिल का चोर नाम आनंद महिंद्रा का मानना है कि पेट्रीचोर जैसे भारी-भरकम शब्द भारतीय संवेदनाओं को बयान नहीं कर सकते। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, हमारे देश में तो हम मानसून की पहली फुहार का इंतज़ार किसी रोमांटिक चाहत की तरह करते हैं। हमारे लिए तो शायद इस खुशबू का नाम दिल का चोर होना ज़्यादा सही रहेगा।
सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार महिंद्रा का यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया। यूजर्स ने उनकी सादगी और भारतीयता से जुड़ाव की जमकर सराहना की। कई लोगों ने कहा कि अंग्रेजी के शब्दों में वो बात कहाँ जो हमारी भावनाओं में बसी है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सोंधापन जैसे शब्दों से जोड़कर अपनी यादें ताजा कीं।
साइंस बनाम इमोशन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, सूखी मिट्टी पर बारिश की बूंदें गिरते ही जियोस्मिन नाम का केमिकल रिलीज होता है, जिससे वह खुशबू पैदा होती है। लेकिन भारतीयों के लिए यह कोई केमिकल रिएक्शन नहीं, बल्कि एक गहरा इमोशन है। यह खुशबू गांवों की गलियों, बचपन की शरारतों और कागज की नावों की याद दिलाती है, जिसे कोई भी वैज्ञानिक शब्द पूरी तरह बयां नहीं कर सकता।
Recently discovered that the fresh smell of the earth after rain has a technical name: Petrichor.
— anand mahindra (@anandmahindra) June 10, 2026
Curious about its origins, I looked up the etymology. Apparently it was coined from:
Petra = stone or rock
Ichor = the fluid that flowed in the veins of the gods in Greek mythology… pic.twitter.com/hRFpte5Sf1
दुबई की सड़क पर पाकिस्तानी शख्स को उतरवा दिए कपड़े, शेख बनने का शौक पड़ा भारी
पेट्रोल पंपों पर अब नहीं मिलेगा थोक डीजल, सरकार ने 90 दिनों के लिए लगाई पाबंदी
डॉ. सेजल पवार का एक और विवादित वीडियो वायरल, कॉलेज और बैचमेट्स पर की अभद्र टिप्पणी
सरकारी मदद का कड़वा सच : बीमार बैल थमाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ गए अधिकारी?
मौसम का रेड अलर्ट : दिल्ली-हरियाणा में ओले, तो इन राज्यों में भारी बारिश का तांडव
दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस में संस्कार हुए तार-तार, पर्यटकों की धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक AC बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा ‘स्मार्ट’
शकीरा को देखते ही लाइव रिपोर्टिंग भूल गए पत्रकार, सेल्फी के लिए छोड़ा कैमरा!
ईरान पर मंडराता युद्ध का खतरा टला: उच्च-स्तरीय कूटनीति के बाद अमेरिका ने रोके हवाई हमले
ट्रेन लेट हुई तो यात्री को भरना पड़ा जुर्माना, रेलवे पर भड़के लोग—क्या नियमों का पालन सिर्फ जनता करेगी?