भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश की बड़ी फूड चेन और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने KFC, नेस्ले, फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
KFC स्टोर पर गंदगी का आरोप आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक मॉल में KFC स्टोर की स्वच्छता पर गंभीर सवाल उठे थे। FSSAI ने इसे गंभीरता से लेते हुए एफबीओ (FBO) से विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। कंपनी को हाइजीन, कचरा प्रबंधन, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी सभी खामियों का ब्योरा देना होगा।
फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट की बढ़ी मुश्किलें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए डिलीवर किए गए ओपन सीक्रेट खजूर के पैकेट में कीड़े पाए जाने की शिकायत मिली थी। FSSAI ने फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट से क्वालिटी चेक के रिकॉर्ड मांगे हैं। साथ ही, कंपनियों को यह बताना होगा कि खराब उत्पादों को सप्लाई चेन से हटाने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।
नेस्ले की मैगी में मिला लार्वा मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े और लार्वा मिलने के मामले में नेस्ले को नोटिस भेजा गया है। FSSAI ने कंपनी से मैगी के उस विवादित बैच का सोर्स और वेंडर की जानकारी मांगी है। नियामक ने यह भी पूछा है कि बाजार से खराब उत्पादों को वापस मंगवाने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई और भविष्य में इसे रोकने की क्या योजना है।
कंपनियों के लिए जवाबदेही तय FSSAI ने सभी कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सुधारात्मक और निवारक कार्रवाइयों के दस्तावेजी सबूत पेश करें। खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है, जिससे कंपनियों के लिए अपनी गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य हो गया है।
Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) takes cognisance of Social Media complaints; issues notice to KFC over hygiene issue, Flipkart India & Open Secret over alleged insects in dates product and Nestlé over alleged detection of insect/larvae in Maggi packet. pic.twitter.com/kH7AhS0KI4
— ANI (@ANI) June 12, 2026
आसमान में क्रिकेट के भगवान : सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में खेला शॉट, बेटी सारा ने ऐसे किया आउट
पाकिस्तान का बजट 2026: संसद में भाषण और बाहर लाठियां, बदहाल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस में संस्कार हुए तार-तार, पर्यटकों की धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो: 5 फीट लंबे कोबरा को हाथों से पकड़ लिया मैडम ने, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें
नकली TTE बनकर पटना जंक्शन पर वसूली, वायरल वीडियो ने उड़ाई रेलवे की नींद
पुलिस से है कोई शिकायत? 13 जून को सीधे DCP और ACP से मिलने का मौका
बांग्लादेश में मिशन सुधार पर दिनेश त्रिवेदी: सड़क मार्ग से ढाका पहुंचे भारत के नए उच्चायुक्त
वर्ल्ड कप मैच में सोन ह्युंग-मिन का घातक शॉट: बाल-बाल बचा फैन, दक्षिण कोरिया ने दर्ज की शानदार जीत
गिल्बर्टो मोरा: 17 साल का वह वंडर किड जिसने 96 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
बारिश की पहली बूंद और आनंद महिंद्रा का देसी आविष्कार: पेट्रीचोर से बेहतर मिला ये नाम!