सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक महिला ने बिना किसी डर के 5 फीट लंबे सांप को हाथों से पकड़कर रेस्क्यू किया है। उसकी निडरता को देखकर देखने वालों की सांसें थम गईं।
सांप को समझा खिलौना वायरल वीडियो में महिला बहुत ही आत्मविश्वास के साथ सांप को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। सांप की लंबाई और मोटाई को देखकर साफ पता चलता है कि वह काफी शक्तिशाली है। चौंकाने वाली बात यह रही कि सांप महिला के शरीर पर लिपटता रहा, लेकिन उसके चेहरे पर खौफ का एक चिन्ह भी नजर नहीं आया।
डिब्बे में किया सुरक्षित कैद महिला ने काफी देर तक सांप को नियंत्रित करने की कोशिश की और अंत में उसे सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद कर दिया। आसपास खड़े लोग डरे हुए नजर आए और दूर से ही इस पूरे रेस्क्यू को अपने कैमरे में कैद करते रहे। यह मंजर किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, दीदी को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग है, तभी इतने आराम से हैंडल कर रही हैं।
क्या यह वाकई कोबरा है? वीडियो पर अपनी राय देते हुए कई लोगों ने दावा किया कि यह कोबरा नहीं, बल्कि रेट स्नेक (धामन) है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सांप अपनी लंबाई की वजह से डरावना जरूर लगता है, लेकिन यह जहरीला नहीं होता। हालांकि, गैर-पेशेवर लोगों के लिए किसी भी जंगली सांप को इस तरह हाथों से पकड़ना जानलेवा साबित हो सकता है।
यह दीदी कितनी बहादुर हैं।
— Pooja dhakad ❤️ (@Poojadhkd) June 7, 2026
इनको थोड़ा सा भी डर नहीं लग रहा है।
यह वास्तव में धुरंधर है। pic.twitter.com/PV9DIEHEo1
भारत बनाम अफगानिस्तान: ODI सीरीज का बिगुल, जानिए धर्मशाला में होने वाले पहले मुकाबले की पूरी जानकारी
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद: दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह , जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में
महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
आसमान में क्रिकेट के भगवान : सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में खेला शॉट, बेटी सारा ने ऐसे किया आउट
दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक AC बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा ‘स्मार्ट’
टीएमसी में मची बगावत, लॉकेट चटर्जी का तंज- ‘अब सिर्फ लोगो बचा है, मां-माटी-मानुष सब खो दिया’
NEET Re-Exam: उत्तर पुस्तिका के लेआउट में बड़ा बदलाव, छात्रों को मिलेगा अब अतिरिक्त समय
बांग्लादेश में मिशन सुधार पर दिनेश त्रिवेदी: सड़क मार्ग से ढाका पहुंचे भारत के नए उच्चायुक्त
भारत का यूरोप को करारा जवाब: आपके हथियार हमारे खिलाफ इस्तेमाल हुए, हमें न सिखाएं नैतिकता
19 सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड: रायपुर की चारु पांडे की सफलता पर आखिर क्यों छिड़ी महाभारत ?