रूस से तेल खरीद और यूक्रेन युद्ध पर यूरोप की नसीहतों को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिरे से खारिज कर दिया है। फिनलैंड में आयोजित कुलतरांता टॉक्स में जयशंकर ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए फैसले लेने में पूरी तरह स्वतंत्र है।
कीमत और उपलब्धता है प्राथमिकता रूस से तेल खरीदने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत का निर्णय पूरी तरह व्यावहारिक है। उन्होंने कहा, हम तेल की खरीद उसकी कीमत और उपलब्धता के आधार पर करते हैं। जब यूरोपीय देशों ने मध्य-पूर्व से तेल लेना शुरू किया, तो बाजार में रूस ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प था।
यूरोप का दोहरा मापदंड बेनकाब जयशंकर ने यूरोप के नैतिक रवैये पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यूरोप अक्सर दुनिया को नैतिकता सिखाता है, लेकिन उनका अपना इतिहास अलग रहा है। विदेश मंत्री ने स्पष्ट कहा, किसी भी यूरोपीय देश पर भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ है, लेकिन काश मैं यही बात यूरोप से आने वाले हथियारों के बारे में भारत के संदर्भ में कह पाता।
पुराना है हथियारों का जख्म पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने इसे और स्पष्ट करते हुए कहा कि यूरोप ऐसे हथियार बेचता रहा है जिनका इस्तेमाल भारत पर हमलों के लिए हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि दशकों से भारत ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा हो, फिर भी भारत को निशाना बनाया जाता है।
अमेरिका का था आग्रह तेल आयात के मुद्दे पर जयशंकर ने पर्दे के पीछे की सच्चाई भी उजागर की। उन्होंने खुलासा किया कि 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद, वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए खुद अमेरिका ने भारत से रूसी तेल खरीदने का अनुरोध किया था। वैश्विक कीमतों को उछाल से बचाने के लिए भारत ने बाजार संतुलन बनाए रखा।
राष्ट्रीय हित सर्वोपरि अंत में विदेश मंत्री ने साफ कर दिया कि भारत अपनी विदेश नीति को नैतिकता के चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों की दृष्टि से देखता है। उन्होंने संकेत दिया कि दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत को भी अपनी ऊर्जा जरूरतों और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का पूरा अधिकार है।
Participated in an engaging discussion with FM @elinavaltonen of Finland and Assistant FM Lana Nusseibeh of the UAE on ‘Emerging Powers and the New Geopolitical Competition’ at the #KultarantaTalks #Finland.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 11, 2026
➡️ Noted that ongoing conflicts are imposing costs and triggering… pic.twitter.com/P3mPxL88ds
IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का रोमांच, घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री मैच
सावधान! WhatsApp पर RBI के नाम से आ रहा यह मैसेज है बड़ा फ्रॉड, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
बांग्लादेश में IFS नहीं, राजनेता बने उच्चायुक्त: भारत की नई कूटनीतिक चाल के मायने
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग का विरोध: इमरान हाशमी के सेट पर बार शब्द को लेकर मचा बवाल
35,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का खुमार : सचिन तेंदुलकर का वीडियो देख दंग रह गए लोग
टीएमसी में बड़ा विस्फोट: 19 बागी सांसदों ने स्पीकर को लिखा खत, क्या ममता बनर्जी की बढ़ेगी मुश्किलें?
भारत का यूरोप को करारा जवाब: आपके हथियार हमारे खिलाफ इस्तेमाल हुए, हमें न सिखाएं नैतिकता
TMC में कलह पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान: अभिषेक नहीं, मेरी इकलौती नेता ममता बनर्जी हैं
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का नन्हा खिलाड़ी , दो दिन के हाथी के बच्चे ने मैदान पर मचाया धमाल!
शूटिंग जगत को बड़ा झटका: कॉमनवेल्थ के गोल्डन बॉय जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन