भारतीय खेल जगत के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। देश के दिग्गज निशानेबाज और भारतीय शूटिंग टीम के मुख्य कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
फ्लाइट के दौरान बिगड़ी तबीयत मिली जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा जर्मनी के म्युनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय दल के साथ स्वदेश लौट रहे थे। उड़ान के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस हुई। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें तुरंत साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें एक स्टेंट डाला गया था, लेकिन तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने शुक्रवार (12 जून 2026) को अंतिम सांस ली।
शूटिंग जगत का एक चमकता सितारा खोया जसपाल राणा न केवल एक शानदार खिलाड़ी थे, बल्कि एक असाधारण कोच भी थे। उन्होंने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना करियर बनाया और जूनियर टीम के साथ-साथ हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में कई उपलब्धियां हासिल कीं।
मनु भाकर समेत कई खिलाड़ियों के रहे गुरु पिछले साल फरवरी से 25 मीटर पिस्टल इवेंट के हाई परफार्मेंस कोच के रूप में वे भारतीय निशानेबाजों को तराश रहे थे। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की सफलता में राणा की भूमिका बेहद अहम रही।
उनके मार्गदर्शन में न केवल मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा, बल्कि सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे कई दिग्गज निशानेबाजों को भी तराशने का श्रेय उन्हें जाता है। उनके निधन से भारतीय शूटिंग ने अपना एक अनमोल मार्गदर्शक खो दिया है।
Renowned Indian shooting coach and former Asian Games gold medallist Jaspal Rana dies at 49.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2026
(File Photo) pic.twitter.com/gQF9EKC0w0
राम मंदिर के चढ़ावे में 5 करोड़ की डकैती ? संजय राउत के दावे से मचा सियासी बवाल
ब्रिटेन: 18 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी करने वाले पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी को 10 साल की जेल
चीन में अजीबोगरीब नजारा: सड़क पर भीख मांगता दिखा रोबोट, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
दिल्ली के तुगलकाबाद में मातम: पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; 8 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती
क्या आपने कभी देखी है शुतुरमुर्ग की सवारी? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
व्हाइट हाउस के पास रहस्यमयी 8647 का खेल: क्या ट्रंप को है कोई बड़ा खतरा?
कारवां गुजर गया, पर यादें बाकी हैं: शूटिंग के द्रोणाचार्य जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन
शेर भी हुआ पस्त: नन्हे बच्चे को बचाने के लिए मां गैंडे ने दिखाई ऐसी बहादुरी
आखिरी ओवर में पावर का धमाका: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में दी मात
ट्विशा शर्मा केस: सबूत के साथ खिलवाड़ पर महज 5 हजार का जुर्माना, क्या पुलिस की कार्रवाई काफी है?