बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास एनएच-31 पर देर रात एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।
प्रशिक्षण से लौटते वक्त हुआ हादसा मृतक पुलिस अधिकारी पटना में एकदिवसीय प्रशिक्षण लेने के बाद अपनी कार से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-31 पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर ही तीन ने तोड़ा दम हादसे में रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और उनके निजी चालक ज्योतिष कुमार की मौत हुई है। ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, नीरज कुमार और ड्राइवर ज्योतिष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अस्पताल में आखिरी सांस ली गंभीर रूप से घायल साजन पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, बेगूसराय ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस महकमे में शोक की लहर घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस हादसे से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।
एसपी ने दी जानकारी बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, देर रात हुए इस हादसे में चार लोगों की जान गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच में जुटी है।
*Begusarai, Bihar: SP Manish Kumar says, This accident occurred late at night, resulting in the deaths of four people... An investigation into the incident is underway. Post-mortem examinations are being conducted, and all legal procedures and protocols are being followed... pic.twitter.com/TqIWz3dVWI
— IANS (@ians_india) June 12, 2026
लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी का हीरे वाला कंगन बना सियासी मुद्दा, मंत्री ने पूछे तीखे सवाल
विकसित भारत के लक्ष्य पर योगी का बड़ा दावा: यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना : विपक्ष के विलय पर फडणवीस का संजय राउत पर तीखा हमला
छत की टंकी से पानी बहना बन सकता है मुसीबत, दिल्ली जल बोर्ड ने बताया इसे रोकने का आसान तरीका
निशानेबाजी की दुनिया को बड़ा झटका: दिग्गज शूटर और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
NEET UG 2026: छात्रों की बल्ले-बल्ले, परीक्षा में मिला एक्स्ट्रा वक्त और रफ वर्क के लिए ज्यादा जगह
खाड़ी देशों के CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत: रिजल्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा निर्देश
शूटिंग जगत को बड़ा झटका: दिग्गज जसपाल राणा का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से है गहरा नाता
नेपाल के साथ संबंधों पर राम माधव का दो-टूक: बड़े भाई नहीं, सहयोगी बनकर चलना होगा
भदोही में रोजगार का महाअवसर: 16 जून को लगेगा मेला, 1900 पदों पर होगी सीधी भर्ती