भारतीय खेल जगत के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। देश के महान शूटर और प्रसिद्ध कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से खेल प्रेमी और प्रशंसक स्तब्ध हैं।
बीमारी के बाद अस्पताल में अंतिम सांस ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसपाल राणा 1 जून को ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौट रहे थे। विमान में ही उन्हें अचानक बेचैनी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं महसूस हुईं। फ्लाइट लैंड होते ही उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे उपचाराधीन थे। आज इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की है।
शूटिंग विरासत: परिवार में भी चैंपियन उत्तराखंड के रहने वाले जसपाल राणा ने शूटिंग का हुनर अपने पिता नारायण सिंह राणा से सीखा था, जो पूर्व फौजी और उत्तराखंड के खेल मंत्री रहे। जसपाल की बहन सुषमा राणा भी एक शानदार इंटरनेशनल शूटर हैं। उन्होंने 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। सुषमा हमेशा अपने भाई जसपाल को ही अपना गुरु और मार्गदर्शक मानती थीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से है खास कनेक्शन जसपाल राणा का परिवार राजनीति के बड़े गलियारों से जुड़ा है। उनकी बहन सुषमा राणा की शादी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह से हुई है। पंकज सिंह वर्तमान में नोएडा से विधायक हैं और उत्तर प्रदेश में भाजपा के महासचिव भी हैं। इस तरह जसपाल राणा का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पारिवारिक संबंध है।
राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज और नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका अहम थी। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
असाधारण रहा खेल करियर जसपाल राणा ने अपने करियर में वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का सीना गर्व से चौड़ा किया था। एक खिलाड़ी के तौर पर सफलता हासिल करने के बाद, उन्होंने बतौर कोच भी बेहतरीन काम किया और कई नए निशानेबाजों को तैयार किया। उनके जाने से भारतीय शूटिंग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है।
*अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 12, 2026
जसपाल… pic.twitter.com/ZwCCJOFkPt
भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान का बड़ा हमला: अमेरिका को बताया समुद्री लुटेरा
ममता के लिए संकट: टीएमसी के 19 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को भेजी चिट्ठी, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
भारत बनाम अफगानिस्तान: ODI सीरीज का बिगुल, जानिए धर्मशाला में होने वाले पहले मुकाबले की पूरी जानकारी
राम मंदिर के चढ़ावे में 5 करोड़ की डकैती ? संजय राउत के दावे से मचा सियासी बवाल
क्रिकेट के ‘जेंटलमैन’ का युग समाप्त: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
केन विलियमसन का संन्यास: विराट कोहली वाली चूक और 10 हजार रनों का अधूरा सपना
खाड़ी में भारतीय नाविकों वाला जहाज निशाना, अमेरिका ने ईरानी तेल ढुलाई का लगाया आरोप
शौक के लिए बनाया स्विमिंग पूल, अब बन गया मनी मेकिंग मशीन : महीने की लाखों की कमाई!
ट्विशा शर्मा केस: सबूत के साथ खिलवाड़ पर महज 5 हजार का जुर्माना, क्या पुलिस की कार्रवाई काफी है?
पेट्रोल-डीजल से मुक्ति की ओर यूपी: नोएडा के लिए दौड़ी ग्रीन हाइड्रोजन बसें