भारत के खेल जगत के लिए आज एक बेहद दुखद दिन है। देश के मशहूर पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर है।
हवाई सफर के दौरान बिगड़ी तबीयत मिली जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा जर्मनी के म्यूनिख से भारत लौट रहे थे। उड़ान के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें गंभीर स्थिति में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पदकों से सजी गौरवशाली यात्रा जसपाल राणा न केवल एक बेहतरीन कोच थे, बल्कि वे खुद एक महान निशानेबाज रहे। उन्होंने एशियन गेम्स में 4 गोल्ड समेत कुल 8 मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड समेत 15 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 2002 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
मनु भाकर के थे गुरु जसपाल राणा ने हाल के वर्षों में बतौर कोच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतने वाली स्टार शूटर मनु भाकर के मुख्य कोच थे। उन्हें फरवरी 2025 में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के लिए भारत का हाई परफार्मेंस कोच नियुक्त किया गया था। नई प्रतिभाओं को तराशने में उनका योगदान अतुलनीय था।
रक्षा मंत्री ने जताया शोक मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले जसपाल राणा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इस खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने राणा को एक उत्कृष्ट खिलाड़ी, नेकदिल इंसान और शूटिंग को भारत में लोकप्रिय बनाने वाला प्रमुख चेहरा बताया। उनका जाना भारतीय खेलों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
*अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 12, 2026
जसपाल… pic.twitter.com/ZwCCJOFkPt
होर्मुज में ईरान की नाकेबंदी फेल: उल्टा खुद के लिए बनी मुसीबत, तेल सप्लाई में 50% का उछाल
यूएस-ईरान युद्ध का यू-टर्न : क्या यह स्थायी शांति है या ट्रंप का चुनावी दांव?
राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नामांकन रद्द होने पर क्या बोले कांग्रेस नेता
कांग्रेस में लौटें सभी बिछड़े दल, राहुल गांधी को मानें अपना नेता : अशोक गहलोत का बड़ा बयान
बांग्लादेश में IFS नहीं, राजनेता बने उच्चायुक्त: भारत की नई कूटनीतिक चाल के मायने
भारत भाग्य विधाता का जलवा: कंगना रनौत की दमदार एक्टिंग और सच्ची कहानी ने दर्शकों का जीता दिल
पश्चिम बंगाल: सरकारी बिल्डिंग में आग से 4000 EVM खाक, मंत्री ने जतायी साजिश की आशंका
शूटिंग जगत को बड़ा झटका: दिग्गज जसपाल राणा का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से है गहरा नाता
तुगलकाबाद अग्निकांड: बिल्डिंग की पार्किंग से उठी लपटों ने ली 3 जान, मची अफरा-तफरी
गवर्नर रिव्यू: मनोज बाजपेयी की फिल्म क्या हिला पाई बॉक्स ऑफिस? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस