सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका को खारिज कर दिया है। अपनी याचिका में नटराजन ने चुनाव आयोग द्वारा नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया में कोर्ट की सीमा सुनवाई के दौरान पीठ ने पूछा कि क्या कोई ऐसा निर्णय है जिसमें कोर्ट ने इस स्तर पर नामांकन प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया हो? अदालत ने कहा, एक बार नामांकन खारिज हो जाने के बाद, संबंधित पक्ष के पास चुनाव आयोग के नियमों के तहत ही आगे बढ़ने का विकल्प बचता है, इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की गुंजाइश कम है।
यह लोकतंत्र और संविधान के लिए झटका सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मीनाक्षी नटराजन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए कोई व्यक्तिगत झटका नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान के लिए बड़ा झटका है। मैंने पहले ही कहा था कि चुनाव आयोग और सरकार की सांठगांठ है, जो अब साबित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उनके द्वारा संपर्क किए जाने पर 48 घंटे तक कोई जवाब नहीं दिया था।
कानूनी पक्ष: अभिषेक सिंघवी की दलील नटराजन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने तर्क दिया कि कानून के अनुसार केवल उन्हीं आपराधिक मामलों की जानकारी देना अनिवार्य है, जिनमें कम से कम दो वर्ष की सजा का प्रावधान हो। उन्होंने दलील दी कि जिस मामले को आधार बनाकर नामांकन रद्द किया गया, उसमें केवल समन जारी हुए थे और रिटर्निंग ऑफिसर ने गलत तरीके से नामांकन खारिज किया है।
शपथपत्र में जानकारी छिपाने का आरोप गौरतलब है कि 9 जून को रिटर्निंग ऑफिसर ने शपथपत्र में आपराधिक मामले का विवरण छिपाने के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। इस घटना के बाद से ही कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र को खतरे में डाला जा रहा है और विपक्ष की भूमिका को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
राहुल गांधी ने इस पूरे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब देश में केवल सीट चोरी की राजनीति हो रही है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप न करने से नटराजन के लिए राज्यसभा चुनाव का रास्ता बंद हो गया है।
#WATCH | Delhi: On Supreme Court rejecting her plea, Congress leader Meenakshi Natarajan says, This is not a personal setback. This is a setback to the democracy and the Constitution of India... I said this in the beginning that the members of the Election Commission were… pic.twitter.com/4ZWxZwspsc
— ANI (@ANI) June 12, 2026
जाको राखे साइयां: चलती ट्रेन से गिरा युवक, ऊपर से गुजर गए 13 डिब्बे और फिर हुआ चमत्कार
टीएमसी में बड़े सियासी भूचाल के संकेत: 19 बागी सांसदों की लिस्ट जारी, शत्रुघ्न सिन्हा का नाम गायब
बिहार: भीषण सड़क हादसे में 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, ट्रेनिंग से लौटते वक्त काल बना NH-31
होर्मुज में ईरान की नाकेबंदी फेल: उल्टा खुद के लिए बनी मुसीबत, तेल सप्लाई में 50% का उछाल
धर्मशाला में महासंग्राम: शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत बनाम अफगानिस्तान, जानें कब और कहां देखें लाइव
पश्चिम बंगाल: सरकारी बिल्डिंग में आग से 4000 EVM खाक, मंत्री ने जतायी साजिश की आशंका
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग मैच में मेक्सिको का दबदबा, रेड कार्ड और विवादों से भरा रहा मुकाबला
अलविदा गोल्डन बॉय: भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन
केन विलियमसन का संन्यास: 19,346 रनों का सफर खत्म, दिग्गज बल्लेबाज ने क्यों छोड़ा क्रिकेट?
ओमान तट पर भारतीय जहाजों पर हमले: भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, सख्त लहजे में जताई नाराजगी