भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज का रोमांच शुरू होने वाला है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा है।
मैच कब और कितने बजे शुरू होगा? भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे 13 जून (शनिवार) को खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे फेंका जाएगा। 50 ओवर का यह मुकाबला रात 9 बजे तक चलने की संभावना है।
टीवी पर कैसे देखें लाइव? क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें? अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप जियो हॉटस्टार ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आपके पास डीडी फ्री डिश है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का सीधा प्रसारण बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।
भारत का पलड़ा भारी वनडे इतिहास में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा था। अफगानिस्तान की टीम अभी तक वनडे क्रिकेट में भारत को हराने में नाकाम रही है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक और बिलाल सामी।
*Chandigarh ✈️ Dharamshala
— BCCI (@BCCI) June 11, 2026
Time for ODIs ⏳#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HkOznj5kSf
वायरल वीडियो: 5 फीट लंबे कोबरा को हाथों से पकड़ लिया मैडम ने, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भव्य आगाज के दावों की खुली पोल, खाली स्टेडियम और सड़कों पर हंगामे से फीका पड़ा पहला दिन
370 रुपये की बिरयानी पर बवाल: महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को भेजा समन
KFC, नेस्ले और फ्लिपकार्ट पर FSSAI का कड़ा एक्शन; खाने में कीड़े और गंदगी पर मांगा जवाब
19 सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड: रायपुर की चारु पांडे की सफलता पर आखिर क्यों छिड़ी महाभारत ?
शकीरा को देखते ही लाइव रिपोर्टिंग भूल गए पत्रकार, सेल्फी के लिए छोड़ा कैमरा!
नशे में धुत महिला बनी ओला ड्राइवर के लिए सिरदर्द, कीमती सामान देख उठाया यह कदम
ममता बनर्जी की मुसीबतें बढ़ीं: भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व CM के खिलाफ FIR दर्ज
गिल्बर्टो मोरा: फीफा वर्ल्ड कप में 96 साल का रिकॉर्ड तोड़, रातों-रात बने फुटबॉल के नए सुपरस्टार
टीएमसी के पुष्पा की सड़कों पर परेड: जिस फाल्टा में दिखाई थी धौंस, वहीं पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया