महाराष्ट्र की राजनीति में क्षेत्रीय दलों के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इस चर्चा को हवा देने वाले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कटाक्ष करते हुए उन्हें बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना करार दिया है।
राउत पर फडणवीस का सीधा प्रहार फडणवीस ने कहा कि जो व्यक्ति विलय की सबसे ज्यादा वकालत कर रहा है, उसका न तो कांग्रेस से कोई लेना-देना है और न ही उन क्षेत्रीय दलों से जिनकी वह बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि संजय राउत बिना किसी अधिकार के दूसरों के राजनीतिक मामलों में अपनी राय थोप रहे हैं।
कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज विलय की संभावनाओं को खारिज करते हुए फडणवीस ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) और एनसीपी (शरद पवार गुट) जैसी पार्टियां राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, समझदार नेता कभी भी डूबते हुए जहाज पर सवार नहीं होंगे, और कांग्रेस इस समय एक डूबती हुई नाव है।
भाजपा को विलय से फायदा ही होगा उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि ये दल कांग्रेस में शामिल भी हो जाते हैं, तो इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि, इससे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के लिए राजनीतिक खालीपन और अधिक बढ़ेगा, जिसका लाभ पार्टी को ही मिलेगा।
कीर्ति आजाद का ऑपरेशन लोटस का आरोप दूसरी ओर, तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजाद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा ऑपरेशन लोटस के जरिए ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रही है। उन्होंने बागी सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात को इसे प्रमाणित करने का सबूत बताया।
ममता के साथ मजबूती से खड़े शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी में जारी आंतरिक कलह और इस्तीफों के बीच, टीएमसी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे और किसी अन्य राजनीतिक दल में जाने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, The person who is talking the most about the merger of other smaller parties (TMC/NCP, SP, etc.) with the Congress Party is someone who has nothing to do with the Congress or with those other smaller parties. But this person… pic.twitter.com/bnMdfyjx39
— ANI (@ANI) June 12, 2026
अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता: टीएमसी में बगावत के बाद सायोनी घोष का पुराना वीडियो वायरल
टीएमसी के पुष्पा की सड़कों पर परेड: जिस फाल्टा में दिखाई थी धौंस, वहीं पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया
IIT पास, सोच वही पुरानी: क्या डिग्री का मतलब समझदारी है?
IIT कानपुर का तोहफा: बिना JEE Advanced के करें साइबर सिक्योरिटी में 4 साल की डिग्री
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम फडणवीस सख्त
खाड़ी में भारतीय नाविकों वाला जहाज निशाना, अमेरिका ने ईरानी तेल ढुलाई का लगाया आरोप
वायरल वीडियो: 5 फीट लंबे कोबरा को हाथों से पकड़ लिया मैडम ने, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें
डॉ. सेजल पवार का एक और विवादित वीडियो वायरल, कॉलेज और बैचमेट्स पर की अभद्र टिप्पणी
शूटिंग के द्रोणाचार्य जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, भारतीय खेल जगत में पसरा मातम
बांग्लादेश में मिशन सुधार पर दिनेश त्रिवेदी: सड़क मार्ग से ढाका पहुंचे भारत के नए उच्चायुक्त