राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से एजेंसी ने नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।
195 मिनट का मिलेगा समय सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा की अवधि में किया गया है। अब NEET UG 2026 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यानी छात्रों को अब कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। यह निर्णय छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है ताकि वे बेहतर टाइम मैनेजमेंट कर सकें।
फिजिक्स और केमिस्ट्री में मिलेगी मदद अक्सर छात्रों को गणना आधारित प्रश्नों (Calculation based questions) को हल करने के लिए जगह की कमी खलती थी। इसे देखते हुए NTA ने प्रश्नपत्र बुकलेट में रफ वर्क के लिए जगह बढ़ा दी है। यह बदलाव खास तौर पर फिजिक्स और केमिस्ट्री के छात्रों के लिए मददगार साबित होगा।
औपचारिकताओं में नहीं जाएगी मेहनत NTA ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए समय में केवल प्रश्न हल करने का ही नहीं, बल्कि उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं भी शामिल हैं। नई व्यवस्था यह सुनिश्चित करेगी कि इन औपचारिकताओं के कारण छात्रों का परीक्षा समय बर्बाद न हो और वे पूरे मन से पेपर हल कर सकें।
परीक्षा में पारदर्शिता की कवायद पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा की पारदर्शिता और केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठे थे। इन बदलावों को NTA के सुधारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इन फैसलों से उम्मीद जताई जा रही है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का अनुभव न केवल सहज होगा, बल्कि छात्रों पर अनावश्यक दबाव भी कम होगा।
The National Testing Agency (NTA) is committed to ensuring that NEET (UG)-2026 examination is conducted in a manner that is fair, secure and responsive to the needs of candidates. As part of this effort, a few candidate-friendly changes have been introduced for NEET (UG) 2026,… pic.twitter.com/eRw2KyleIU
— ANI (@ANI) June 12, 2026
NEET Re-Exam: उत्तर पुस्तिका के लेआउट में बड़ा बदलाव, छात्रों को मिलेगा अब अतिरिक्त समय
बंगाल में सियासी भूचाल: TMC के 19 बागी सांसदों की सूची सार्वजनिक, कीर्ति आजाद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
डर, प्रलोभन या एजेंसी का दबाव : टीएमसी में मची खलबली पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
कॉमेडी शो में शवों का मजाक पड़ा महंगा: डॉ. सेजल पवार पर अस्पताल प्रशासन सख्त, जांच के आदेश
जाको राखे साइयां: चलती ट्रेन से गिरा युवक, ऊपर से गुजर गए 13 डिब्बे और फिर हुआ चमत्कार
रामपुर में खाद की किल्लत नहीं, बायोमेट्रिक सिस्टम से बिक्री शुरू: जानिए किसानों के लिए जरूरी निर्देश
बांग्लादेश में IFS नहीं, राजनेता बने उच्चायुक्त: भारत की नई कूटनीतिक चाल के मायने
पंजाब में मिशन 2027 : कांग्रेस ने अजय माकन समेत तीन दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
हमने यूरोप को कभी खतरे में नहीं डाला, लेकिन आपने पाकिस्तान को हथियार दिए : जयशंकर ने फिनलैंड में सुनाई खरी-खरी
वायरल वीडियो: 5 फीट लंबे कोबरा को हाथों से पकड़ लिया मैडम ने, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें