पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा तूफान आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 में से 19 सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इन बागी सांसदों ने 18 मई को अपने नामों की सूची लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को सौंप दी थी, जो अब सार्वजनिक हो गई है।
निशिकांत दुबे के घर से ऑपरेशन का दावा TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि पूरी साजिश भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के घर से रची जा रही है। आजाद का कहना है कि उनके पास दुबे के घर के अंदर के पुख्ता सूत्र हैं, जो उन्हें हर गतिविधि की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।
धमकी और तोड़फोड़ का आरोप आजाद ने खुलासा किया कि जिन सांसदों ने शुरुआती दौर में हस्ताक्षर नहीं किए थे, उन्हें डराया-धमकाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घरों में भाजपा के लोग भेजे गए, पुलिस का पहरा लगाया गया और विरोध करने वालों के घर तक तोड़ दिए गए।
बापी हलदर और मिताली बाग जैसे पहली बार के सांसदों का जिक्र करते हुए आजाद ने कहा कि उनका घर तहस-नहस कर दिया गया, जिससे वे डर के साये में थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस लिस्ट में नामों का क्रम अलग-अलग स्याही से लिखा गया है, जो इस बात का सबूत है कि सांसदों को धीरे-धीरे दबाव में शामिल किया गया।
सायोनी घोष और भूपेंद्र यादव की मुलाकात कीर्ति आजाद ने सायोनी घोष के हस्ताक्षर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अलग से साइन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि साइन करने से एक रात पहले सायोनी की मुलाकात केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से हुई थी। इसे पूरी तरह से एक सुनियोजित ऑपरेशन बताया जा रहा है ताकि दो-तिहाई बहुमत जुटाया जा सके।
कौन हैं वे 19 बागी सांसद? सार्वजनिक हुई सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, दीपक अधिकारी (देव), यूसुफ पठान, सायोनी घोष, बापी हलदर, डॉ. शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर्रहमान, अबू ताहिर खान, मिताली बैग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, जून मालिया और पार्थ भौमिक के नाम शामिल हैं।
भाजपा की रणनीति पर सवाल कीर्ति आजाद ने निशिकांत दुबे को चालाक बिजनेसमैन करार देते हुए कहा कि सुवेंदु अधिकारी का फूलों के साथ बागी सांसदों से मिलना इस बात का प्रमाण है कि यह सब भाजपा का ही खेल है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक कलह से ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
#WATCH | Delhi | ... BJP operatives were sitting inside the homes of the MPs who hadn t signed. Their homes were demolished. All of this is being orchestrated from Nishikant Dubey s house. I have a contact inside his house who keeps me informed about what s going on, says TMC… https://t.co/fGXqIhR9dV pic.twitter.com/eW0XJU9kk2
— ANI (@ANI) June 12, 2026
दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस में संस्कार हुए तार-तार, पर्यटकों की धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
खेल जगत को बड़ा झटका: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
केन विलियमसन का क्रिकेट को अलविदा: द जेंटलमैन ने इंटरनेशनल करियर पर लगाया पूर्ण विराम
फर्जी साइन मामला: अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, 6 घंटे की पूछताछ के बाद फिर तलब
ऐसा लगता है, वो अभी दरवाजा खोलकर आएगा... , अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक साल बाद भी नहीं भरा अपनों का घाव
भारतीय क्रू पर हमले से भड़का भारत: अमेरिकी राजदूत को तलब कर जताई कड़ी नाराजगी
क्रिकेट के ‘जेंटलमैन’ का युग समाप्त: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
35,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का खुमार : सचिन तेंदुलकर का वीडियो देख दंग रह गए लोग
नशे में धुत महिला बनी ओला ड्राइवर के लिए सिरदर्द, कीमती सामान देख उठाया यह कदम
30,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का दंगल : सारा के कैच ने सचिन को किया आउट, देखें वायरल वीडियो