आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब की राजनीतिक स्थिति को गंभीरता से लिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य का आकलन करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
किन्हें मिली जिम्मेदारी? कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को पंजाब के लिए एआईसीसी (AICC) ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नेतृत्व परिवर्तन पर विराम की कोशिश यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। हालांकि, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।
बघेल का स्पष्ट कहना है कि राज्य में नेतृत्व बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है और राज्य में अगला चुनाव सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
मीडिया की अटकलें नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को भूपेश बघेल ने महज मीडिया की अटकलें करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पीसीसी प्रमुख के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी आगामी चुनाव खरगे और गांधी परिवार के नेतृत्व में लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दिल्ली में मंथन का दौर गौरतलब है कि इस नियुक्ति से पहले गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई बड़े महासचिव और प्रभारी शामिल हुए।
बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण रही। माना जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब की जमीनी हकीकत पर चर्चा के बाद ही ऑब्जर्वरों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, ताकि चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके।
Congress President Shri @kharge has appointed the following AICC Observers to assess and submit a report on the current political scenario in Punjab, with immediate effect.
— Congress (@INCIndia) June 11, 2026
1. Shri Ajay Maken
2. Ms. Meenakshi Natarajan
3. Shri Bhajan Lal Jatav pic.twitter.com/4QIiuo6zIo
ममता बनर्जी की मुसीबतें बढ़ीं: भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व CM के खिलाफ FIR दर्ज
KFC, नेस्ले और फ्लिपकार्ट पर FSSAI का कड़ा एक्शन; खाने में कीड़े और गंदगी पर मांगा जवाब
अलविदा गोल्डन बॉय: भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन
क्रिकेट के ‘जेंटलमैन’ का युग समाप्त: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान का बड़ा हमला: अमेरिका को बताया समुद्री लुटेरा
जाको राखे साइयां: चलती ट्रेन से गिरा युवक, ऊपर से गुजर गए 13 डिब्बे और फिर हुआ चमत्कार
बारिश की पहली बूंद और आनंद महिंद्रा का देसी आविष्कार: पेट्रीचोर से बेहतर मिला ये नाम!
बांग्लादेश में मिशन सुधार पर दिनेश त्रिवेदी: सड़क मार्ग से ढाका पहुंचे भारत के नए उच्चायुक्त
अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा फेक नैरेटिव , क्या है पूरी सच्चाई?
होर्मुज में ईरान की नाकेबंदी फेल: उल्टा खुद के लिए बनी मुसीबत, तेल सप्लाई में 50% का उछाल