श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में मचाया धमाल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। हालांकि, वे एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को वैसी ही विस्फोटक शुरुआत दी, जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी।
पहले मैच की नाकामी को पीछे छोड़ा इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के शुरुआती मैच में वैभव का बल्ला खामोश रहा था। उस मैच में वे महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने अपनी पिछली नाकामी को भुलाते हुए मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया।
बिना छक्के के बरसाए 44 रन अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी हवाई शॉट या छक्के के यह रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 शानदार चौके जड़े और 200 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। वे अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने, लेकिन तब तक वे टीम को 74 रनों की ठोस नींव दे चुके थे।
फाइनल की ओर टीम इंडिया की नजरें इस ट्राई सीरीज में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण के तहत अभी भारत के दो और मुकाबले बाकी हैं। भारतीय टीम अपना अगला मैच 15 जून को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी, जबकि 17 जून को एक बार फिर अफगानिस्तान से भिड़ेगी। अंक तालिका की टॉप-2 टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी, जहां वैभव अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
FIRST BALL. FOUR. ROUTINE. 😅
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi wasting no time once again. 💥
Watch #INDvAFG in the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvAFG pic.twitter.com/KmvxFwqmyR
ओमान तट पर हमला: दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि, एक की तलाश जारी
क्या बिहार खाली हो चुका है सरकारी खजाना? तेजस्वी के तीखे सवालों से गरमाई सियासत
POK का अलग राष्ट्रपति-PM और झंडा क्यों है? पाकिस्तान के इस खौफनाक छल का सच
यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव: 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी और ओलावृष्टि
IND vs AFG: 22 गेंदों में मचाया कोहराम, फिर भी सिर पकड़कर पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी
सिर्फ 15,600 रुपये में करें दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा: IRCTC लाया खास दिव्य दक्षिण पैकेज
PM मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, कैबिनेट में गूंजी तालियां
बंदूक उठा नक्सली बनना चाहते थे पवन कल्याण, भाई चिरंजीवी की एक बात ने बदल दी जिंदगी
प्रणित मोरे का शो फिर विवादों में: महिला डॉक्टर के डेड बॉडी वाले कमेंट पर भड़का सोशल मीडिया
क्या 30 जून से बंद हो रहे हैं कागजी नोट? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने