नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 10 जून, 2026 को वे लगातार तीन कार्यकाल तक सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक विशेष प्रस्ताव पारित कर उनका अभिनंदन किया।
कैबिनेट बैठक में भावुक पल कैबिनेट की बैठक जैसे ही शुरू हुई, मंत्रियों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सभी कैबिनेट सहयोगियों ने मेजें थपथपाकर और तालियां बजाकर इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर अपने सहयोगियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नेहरू का रिकॉर्ड टूटा प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
राष्ट्र प्रथम की राजनीति का सम्मान कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि यह उपलब्धि भारत के लोकतंत्र और देश की जनता के अटूट भरोसे का प्रतीक है। प्रस्ताव में पीएम मोदी को प्रधान सेवक के रूप में संबोधित करते हुए उनकी संवेदनशीलता और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की गई। इसमें उल्लेख किया गया कि कैसे सबका साथ, सबका विकास के मंत्र ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में मदद की है।
विकास और विरासत का संगम प्रस्ताव में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित किया गया:
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग दस्तावेज में नई संसद के निर्माण और कर्तव्य पथ के विकास को विकास और विरासत के मेल के रूप में देखा गया। सरकार ने इस बात पर गर्व जताया कि महामारी जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की राह नहीं छोड़ी। अंत में, कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
#WATCH | Union Cabinet passes a resolution applauding PM Modi for becoming the longest-serving elected Prime Minister for consecutive terms. Members of the Cabinet also gave a standing ovation to PM Modi. pic.twitter.com/7QoTwsAQg6
— ANI (@ANI) June 10, 2026
# प्रियांश आर्या के साथ हुआ अजीब कांड , खुद के बुने जाल में फंसकर गंवाया विकेट
पीओके में आजादी का उबाल, शाहबाज सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब
मानसून 2026: क्या कम बारिश बिगाड़ देगी किसानों का खेल? IMD का नया अलर्ट
ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत: टीएमसी सांसदों की खुली चुनौती, नरेंद्र मोदी को चुना अपना नेता
32 हजार पद और 28 लाख दावेदार: यूपी पुलिस भर्ती में उमड़ा भीड़ का सैलाब , हर सीट पर 88 का मुकाबला
स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर का नया धमाका: ईथा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
IND-A vs SL-A: क्या यह रन आउट या दुर्भाग्य? प्रियांश आर्य का विकेट देखकर दंग रह गए फैंस
बीजेपी का केवट कार्ड: मध्य प्रदेश से यूपी की 160 सीटों पर साध रही निशाना?
चलती बस में बुजुर्ग का घिनौना चेहरा: लड़की से की शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ वह देखने लायक है!
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग: अमेरिका को ईरान ने दी चेतावनी, कहा- फारस की खाड़ी छोड़ दो, वरना इतिहास गवाह है