मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच अब छद्म युद्ध की जगह सीधी सैन्य झड़प शुरू हो गई है। हालिया घटनाक्रम में एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख ठिकानों पर जोरदार हमला किया है।
अपाचे गिराने के बाद भड़का अमेरिका अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराने के बाद यह जवाबी कार्रवाई की गई है। पेंटागन के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह आनुपातिक और आत्मरक्षा में किया गया हमला था। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे ईरान की अनुचित आक्रामकता करार दिया है।
ईरान का पलटवार, अमेरिका को बताया घुसपैठिया हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आक्रामक रुख अपनाते हुए अमेरिका को बाहरी घुसपैठिया करार दिया है। अराघची ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि ईरान अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने साफ कहा, हमारी शक्तिशाली सेना किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
इतिहास याद रखें , अमेरिका को चेतावनी अराघची ने अमेरिका को सीधे तौर पर फारस की खाड़ी का क्षेत्र खाली करने की धमकी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, यदि आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो हमारे इलाके से चले जाएं। फारस की खाड़ी का इतिहास ऐसे बाहरी घुसपैठियों के बुरे अंजामों की कहानियों से भरा पड़ा है।
ट्रंप की दो टूक: जवाब मिलना तय था इस घटना से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकन हेलीकॉप्टर पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में दोनों पायलट सुरक्षित बच गए।
क्या है आगे का खतरा? ईरान के बंदर अब्बास समेत तीन ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों ने क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि ईरान ने कोई और सैन्य कदम उठाया, तो यह संघर्ष व्यापक रूप ले सकता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और मिडिल ईस्ट की स्थिरता पर गंभीर असर पड़ेगा। फिलहाल, दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।
Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi tweets, Despite its defeats on the battlefield, the U.S. opted to test our determination. Our Powerful Armed Forces will leave no attack or threat unanswered. Leave our region if you want to be safe. History of the Persian Gulf has many… pic.twitter.com/fHQ0SURZ2J
— ANI (@ANI) June 9, 2026
आईपीएल फाइनल में खोया आईफोन, अलीगढ़ पुलिस ने विदेशी यूट्यूबर को ऐसे दिलाई मुस्कान
महाराष्ट्र प्रशासन का कायाकल्प: 10 नए विभाग और यूनिवर्सिटी एक्ट में बड़े बदलाव
IPL 2026: खिताब बचाने के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट, कहा- यह जगह मेरा घर है
टीएमसी में बगावत का बड़ा चेहरा: क्या जून मालिया का निजी संघर्ष ही है उनके राजनीतिक विद्रोह की वजह?
कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ दिल्ली में हुई टैक्स-फ्री, मुख्यमंत्री ने की जमकर तारीफ
वैष्णो देवी और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेल मंत्रालय ने चलाई स्पेशल ट्रेन
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: 11 जून से यूपी में होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी निजात
इंस्टाग्राम के अलर्ट ने बचाई जान: ब्रेकअप के बाद युवक ने पी लिया जहर, 8 मिनट में पहुंची पुलिस
जोजिला टनल में ऐतिहासिक ब्रेक-थ्रू : लद्दाख की राह अब होगी हर मौसम में आसान, चीन की बढ़ी बेचैनी!
टी20 मुंबई लीग: अर्जुन तेंदुलकर के छक्के से घायल हुआ बच्चा, फिर दिल जीत लेने वाले अंदाज में की ये खास मुलाकात