आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और सुपरस्टार पवन कल्याण ने अपने जीवन से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। एक हालिया पॉडकास्ट में पवन कल्याण ने बताया कि वे कभी बंदूक उठाकर नक्सली बनने की राह पर चल पड़े थे।
80 के दशक की उथल-पुथल का असर पवन कल्याण ने बताया कि वे 80 के दशक में किशोर थे। उस दौर में दुनिया भर में चल रहे आंदोलनों—जैसे श्रीलंका में LTTE विवाद, कोल्ड वॉर, जर्मनी में अशांति और खालिस्तानी उग्रवाद—का उन पर गहरा असर पड़ा था। दुनिया की इन घटनाओं ने उनके अंदर एक गहरा गुस्सा भर दिया था।
बंदूक उठाना चाहते थे पवन पवन ने स्वीकार किया कि 17 से 21 साल की उम्र के बीच वे रास्ता भटकने लगे थे। उन्होंने कहा, मैं नक्सली समूह में शामिल होने के बारे में सोच रहा था और वाकई बंदूक उठाना चाहता था। मैं कुछ पब्लिक मीटिंग्स में भी गया था जहाँ मुझे कोई पहचानता नहीं था। मुझे लगा कि यही अन्याय को मिटाने का एकमात्र तरीका है।
चिरंजीवी ने खोली आँखें इस खतरनाक रास्ते से उन्हें उनके बड़े भाई और मेगास्टार चिरंजीवी ने बाहर निकाला। पवन ने बताया कि चिरंजीवी उनके पागलपन भरे गुस्से को देखकर बहुत परेशान थे।
पवन ने उस बातचीत को याद करते हुए कहा, मेरे भाई ने मुझसे पूछा— अगर तुम्हारे ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां होतीं, अगर कोई तुम्हारी सैलरी पर निर्भर होता, तो क्या तुम तब भी वही काम करते? मेरे पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। उनकी इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया।
गुस्से से आध्यात्मिकता की ओर भाई की नसीहत ने पवन कल्याण की दिशा बदल दी। उस उम्र के भटकाव और अंदरूनी गुस्से से बाहर निकलने के लिए उन्होंने पहले आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाया और बाद में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। आज वे राजनीति और सिनेमा के जरिए समाज में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan says, In my late teens, I wanted to pick up the gun and become a Naxalite. That s when my brother pushed me into a more constructive path...
— ANI (@ANI) June 10, 2026
Watch Full Episode Here: https://t.co/jDkN9XZ5tE pic.twitter.com/nETuCBRdlY
MRP से ज्यादा पैसे मांग रहा दुकानदार? चुप न बैठें, जानिए शिकायत करने का सटीक तरीका
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: बिना वोटिंग जीते बीजेपी के तीनों उम्मीदवार, कानूनी पचड़ों में फंसी कांग्रेस
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी आगाज: अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में कूटे 44 रन
गूगल मैप की बड़ी चूक: जंगल में भटके अभ्यर्थी, हाथ से निकली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
क्या देश की रक्षा करें या परिवार की? नक्सल विरोधी कमांडो के घर पर दबंग का हमला, सुरक्षा की गुहार
बिल गेट्स का खुलासा: जेफ्री एपस्टीन ब्लैकमेल कर रहा था मेरा निजी अफेयर
नन्हीं सी जान का बड़ा कारनामा: मम्मी के सोते ही बच्चे ने कही ऐसी बात कि लोग रह गए दंग
ईरान की अमेरिका को दो टूक: धमकी और ताकत से नहीं झुकेंगे , क्या जंग होगी और भीषण?
बुजुर्ग से मारपीट: सड़क पर थूकने का विरोध करने पर कैब ड्राइवर ने किया हमला, 14 घंटे बाद FIR
शून्य पर ही चित! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन, बने कई अनचाहे रिकॉर्ड