नई दिल्ली/कोलकाता: इंडिया ब्लॉक की बैठकों के बाद दिल्ली में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। बुधवार को टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। टीएमसी ने दोनों नेताओं की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
लोकतंत्र बचाने का संकल्प टीएमसी ने आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए इसे लोकतंत्र की सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की दिशा में एक कदम बताया है। पार्टी ने ट्वीट करते हुए #IndiaStandsUnited का इस्तेमाल किया है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात को टीएमसी और कांग्रेस के करीब आते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है।
अभिषेक का बदला अंदाज हालिया पश्चिम बंगाल चुनावों में मिली हार और पार्टी के भीतर जारी उठापटक के बीच अभिषेक बनर्जी की यह तस्वीर काफी अहम मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी में बगावत और ममता बनर्जी के खेमे में घटते विधायकों-सांसदों की संख्या के बीच अभिषेक का यह आत्मविश्वास भरा अंदाज पार्टी को एक नई दिशा देने की कोशिश है। चर्चा यह भी है कि क्या टीएमसी और कांग्रेस भविष्य में विलय की ओर बढ़ रहे हैं।
शताब्दी रॉय का ममता पर तीखा हमला इस बीच, टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी रॉय ने ममता बनर्जी पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने एक लंबा संघर्ष किया है, लेकिन अब वह मेंटल ब्लॉक (मानसिक अवरोध) की शिकार हो गई हैं।
शताब्दी रॉय ने आगे कहा, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उनके आसपास क्या हो रहा है। वह यह समझने में पूरी तरह विफल रही हैं कि जनता उन्हें किस नजरिए से देख रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी के पास अब सिर्फ दो सांसद बचे हैं, तो यह उनकी अपनी कार्यशैली का नतीजा है।
इमोशनल कनेक्शन और दीदी की चुप्पी शताब्दी रॉय ने अपने और ममता बनर्जी के बीच के पुराने भावनात्मक लगाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने उन्हें खुद बात करने के लिए बुलाया होता, तो समीकरण अलग हो सकते थे। लेकिन अब पार्टी की आंतरिक स्थिति और ममता की अनसुनी के कारण दूरियां मिटाना मुश्किल हो गया है।
यह मुलाकात और शताब्दी रॉय के बयान संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में टीएमसी के भीतर का आंतरिक कलह और गहरा सकता है, जिसका असर इंडिया ब्लॉक की आगामी रणनीति पर भी पड़ेगा।
*Our Hon’ble National General Secretary Shri @abhishekaitc met the Hon ble Leader of Opposition, Lok Sabha, Shri @RahulGandhi Ji in Delhi today.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 10, 2026
The meeting reflected a shared commitment to safeguarding democracy, upholding constitutional values and working for the welfare of… pic.twitter.com/6lhybzFMdD
महेंद्र माखिजानी का काला सच: 955 करोड़ का फ्रॉड, ड्रग्स और सेक्स पार्टियों से ब्लैकमेलिंग का खेल
इम्तियाज अली का खुलासा: कॉलेज में धर्म के नाम पर झेलनी पड़ी थी रैगिंग, सीनियर ने दी थी अजीबोगरीब सजा
78 साल के हुए लालू यादव: आधी रात को राबड़ी आवास में कटा केक, परिवार के साथ मनाया जश्न
MRP से ज्यादा पैसे मांग रहा दुकानदार? चुप न बैठें, जानिए शिकायत करने का सटीक तरीका
पापा, मेरी उम्र भी आपको लग जाए : लालू यादव के जन्मदिन पर बच्चों का छलका प्यार
BPSC AES परीक्षा आज: 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, इन नियमों को न करें नजरअंदाज
निशांत कुमार की पढ़ाई पर तेजस्वी का तंज: शिक्षा मंत्री इंजीनियर बना देंगे, एक तो प्रोफेसर बन ही गए
आपका सिस्टम गलत है! अमृतसर की छात्रा की खरी-खरी सुन CM भगवंत मान ने पंजाब बोर्ड का सालों पुराना नियम बदला
बेलफास्ट से ब्रिटेन तक फैली हिंसा: चाकूबाजी की घटना के बाद भड़की आग, एलन मस्क ने किया समर्थन
धरती आबा के बलिदान को नमन: पीएम मोदी बोले- बिरसा मुंडा का त्याग हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा