आयरलैंड के बेलफास्ट और पूरे ब्रिटेन में हालात बेकाबू हो गए हैं। एक चौंकाने वाली चाकूबाजी की घटना के बाद उपजे विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। जगह-जगह आगजनी, लूटपाट और पथराव की खबरें आ रही हैं।
हिंसा की शुरुआत: चाकूबाजी का वीडियो बेलफास्ट में एक सूडानी शरणार्थी द्वारा एक आयरिश व्यक्ति की गर्दन काटने की कोशिश के बाद तनाव फैल गया। घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दक्षिणपंथी समूहों ने इसे प्रवासी-विरोधी एजेंडे के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
बेलफास्ट की गलियों में तांडव नकाबपोश भीड़ बेलफास्ट की सड़कों पर उतर आई है। न्यूटाउनार्ड्स रोड पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि दुकानों में जमकर लूटपाट हुई। एक अफ्रीकी प्रवासी की दुकान को भी जला दिया गया। डर के साये में जी रहे प्रवासियों ने अपने घर और दुकानें बंद कर दी हैं। बेलफास्ट इस्लामिक सेंटर ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी नमाज की प्रक्रिया भी रोक दी है।
लंदन और ग्लासगो तक पहुंची आंच हिंसा केवल बेलफास्ट तक सीमित नहीं है। लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर और स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी प्रवासी-विरोधी प्रदर्शन हुए हैं। कट्टरपंथी नेता टॉमी रॉबिनसन जैसे लोगों के सोशल मीडिया पर आह्वान के बाद सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
दोषी कौन? पेरिस होते हुए बेलफास्ट पहुंचा था आरोपी पुलिस ने आरोपी सूडानी नागरिक हादी अलोदिद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह पेरिस होते हुए डबलिन आया था और 2023 में उसने बेलफास्ट में शरण ली थी। उसे 2028 तक वहां रहने की अनुमति मिली हुई थी। इस खुलासे ने ब्रिटेन की आव्रजन (इमिग्रेशन) नीति पर तीखी बहस छेड़ दी है।
एलन मस्क की विवादित टिप्पणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भी इस पूरे मामले में कूदते हुए प्रदर्शनकारियों का परोक्ष समर्थन किया है। मस्क ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि जोरदार प्रदर्शन से ही बदलाव आएगा।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ब्रिटेन की रिफॉर्म यूके पार्टी ने इस हिंसा के लिए दोषपूर्ण प्रवासी नीति को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, स्थानीय सांसद क्लेयर हन्ना ने एलन मस्क और नाइजल फराज जैसे नेताओं पर भड़काऊ बयान देकर आग में घी डालने का आरोप लगाया है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है।
*🚨Nightmare in Belfast Northern Ireland
— Curious Explorer (@aerogel_wizard) June 9, 2026
The horrific video shows a Black African migrant stabbing a White British man in the face and neck multiple times while he lies on the street.
The knifeman screams in an unknown foreign language as he attempts to behead the victim.…
ग्राहक अमेरिका में हैं : ओपनडोर ने भारत से अपना कारोबार समेटा, 250 कर्मचारियों की छुट्टी
जानबूझकर रची गई साजिश , स्टैंड-अप कॉमेडियन अंशु मोर ने प्रणित मोरे की विवादित कॉमेडी पर फोड़ा गुस्सा
मैं दिल्ली गई ही नहीं, सब झूठ है : बागी लिस्ट में नाम देखकर भड़कीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल
नहाने का असली मजा यहीं है... कहते हुए कूदा, वीडियो के जुनून ने ली युवक की जान
फैटी लिवर से बचना है तो तुरंत कराएं ALT टेस्ट! स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की देश के लिए नई और बड़ी सलाह
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट का नया अध्याय: पहली बार फ्लडलाइट्स में चमकेगा जंक्शन ओवल
गर्मी में स्विमिंग पूल बना पैसे छापने की मशीन , महिला की लाखों की कमाई देख हैरान रह गए लोग
आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान: वडोदरा में बने पहले मेक इन इंडिया C-295 विमान ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
राशन कार्डधारकों के लिए राहत: अब 15 जून तक मिलेगा मुफ्त राशन, जानें पूरी जानकारी
होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना: वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए परमाणु बम जैसा खतरा, क्या थम जाएगी दुनिया?